फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज: बुर्ज खलीफा की चोटी पर चढ़ा ये अभिनेता, वायरल हुईं चौंका देने वाली फोटोज

Tue, 09 Nov 2021 10:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
बर्जु खलीफा दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग है, जहां पर चढ़ने की बात बेशक कोई भी इंसान कर लेता होगा, लेकिन हकीकत में इस बिल्डिंग के आखिर तक जाना किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन हॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विल स्मिथ ने ये कारनामा कर दिखाया है। जी हां, विल स्मिथ बुर्ज खलीफा की चोटी तक पहुंच गए और अब उनकी ये हैरतअंगेज तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान रह गया है।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विल स्मिथ ने ये कारमाना एक यू-ट्यूब चैनल के लिए किया है। वह चैनल के शो ‘बेस्ट शेप ऑफ माई लाइफ’ के एक एपिसोड के लिए बुर्ज खलीफा की चोटी पर चढ़े थे। इसके लिए वह लॉस एंजिल्स से दुबई गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो बनाने में लगे 5 घंटे
बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग 160 मंजिला है और इसकी ऊंचाई 2,722 फीट है। अभिनेता को इस बिल्डिंग के ऊपर तक चढ़ने में लगभग 1 घंटा 15 मिनट का समय लगा था और इस वीडियो को बनाने में लगभग 5 घंटे का वक्त लग गया था।
विज्ञापन

3 of 5
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हुईं तस्वीरें
वायरल तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि, विल स्मिथ बुर्ज खलीफा के टॉप पर खड़े हैं। इस दौरान अभिनेता ने अपनी दोनों बाहों को फैला रखा है। उनकी इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि, उन्हें इस ऊंचाई का बिल्कुल भी डर नहीं है और उनका यही अंदाज देखकर फैंस हैरान हैं।

4 of 5
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं विल स्मिथ?
विल स्मिथ अमेरिकी एक्टर के साथ-साथ रैपर और फिल्म निर्माता हैं। उन्हें 5 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और 2 अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है। इसके अलावा, वह चार ग्रैमी अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बुर्ज खलीफा - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो चुकी हैं ये महिला 
विल स्मिथ बुर्ज खलीफा की चोटी तक पहुंचने वाले पहले इंसान नहीं हैं। कुछ समय पहले, एक महिला ने बुर्ज खलीफा की चोटी पर खड़े होकर एक ऐड शूट किया था। इस दौरान महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस महिला का नाम निकोल स्मिथ-लुडविक हैं, जो पेशे से स्काई डाइविंग ट्रेनर हैं। महिला की वायरल वीडियो पर लोगों ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें