इटर्नल्स
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
कोरिया में हुई नंबर वन कमाई
फिल्म ‘इटर्नल्स’ को चीन में रिलीज होने की अनुमति नहीं मिली है। इसके बावजूद फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में दमदार कारोबार करते हुए ये संकेत भी दिया है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चीन के वितरण बाजार की अहमियत धीरे धीरे कम हो सकती है। फिल्म ‘इटर्नल्स’ के चीन में संभावित कारोबार की भरपाई कोरिया ने कर दी है। इस फिल्म के ओवरसीज में हुए कारोबार में कोरिया नंबर वन पर है। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, मेक्सिको और ऑस्ट्रेलिया की बारी आती है।