फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट पर बैठीं रोजारियो डावसन को देख डायरेक्टर ने ऑफर की थी फिल्म, इस वजह से हो चुकी हैं गिरफ्तार

Thu, 09 May 2019 11:11 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Rosario Dawson - फोटो : social media
9 मई 1979 को न्यूयार्क में जन्मीं रोजारियो डावसन का आज जन्मदिन है। रोजारियो आज 40 साल की हो गई हैं। रोजारियो ने कम उम्र में ही एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। उन्हें पहली बार Sesame Street में देखा गया। उन्हें फोटोग्राफर और डायरेक्टर लैरी क्लार्क की खोज भी बताया जाता है। रोजारियो तब महज 16 साल की थीं। इसके बाद रोजारियो को कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखा गया। आज रोजारियो के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
विज्ञापन

2 of 7
rosario dawson - फोटो : social media
जब रोजारियो का जन्म हुआ तब इसाबेल यानी की रोजारियो की मां 16 साल की थी। कहा जाता है कि उन्होंने रोजारियो के जैविक पिता पैट्रिक सी हैरिस से कभी शादी नहीं की।
विज्ञापन

3 of 7
किड्स का एक सीन - फोटो : social media
रोजारियो को पहली फिल्म किस्मत से मिली थी। दरअसल लैरी क्लार्क ने न्यूयॉर्क में अपने सामने के बरामदे में बैठी एक लड़की को देखकर कहा था क्या तुम मेरी फिल्म में काम करना चाहोगी। वो लड़की कोई और नहीं बल्कि रोजारियो थीं और जिस फिल्म के लिए लैरी क्लार्क ने उन्हें कास्ट किया था वो फिल्म थी "किड्स"। इस फिल्म में वह रूबी के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म को लेकर इतनी कंट्रोवर्सी हुई कि रोजारियो रातों रात फेमस हो गई थीं।

4 of 7
rosario dawson arrest - फोटो : social media
रोजारियो को 2004 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार किया गया था। रोजारियो ने बराक ओबामा को 2012 में फिर से चुनाव के लिए समर्थन दिया था। 15 अप्रैल, 2016 को रोजारियो वाशिंगटन, डी.सी. में डेमोक्रेसी स्प्रिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों में से एक थीं।
विज्ञापन

5 of 7
Rosario Dawson - फोटो : social media
2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में, रोजारियो ने अमेरिकी ग्रीन पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार जिल स्टीन का समर्थन करते हुए कहा कि वह डोनाल्ड ट्रम्प या हिलेरी क्लिंटन का समर्थन नहीं कर सकतीं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वो कुलीन वर्ग के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
बेटी के साथ रोजारियो - फोटो : social media
रोजारियो अब तक 70 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिसमें सिन सिटी, एलेकजेंडर, अनस्टॉपबल, रेंट प्रमुख है। रोजारियो स्टार ट्रेक फ्रैंचाइजी की बहुत बड़ी फैन हैं और टूटी फूटी क्लिंगन भाषा भी बोलती हैं। क्या आप जानते हैं रोजारियो ने साल 2014 में 12 साल की बच्ची को गोद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rosario dawson cory booker
पर्सनल लाइफ की बात करें तो रोजारियो ने फरवरी 2017 में इस बात की पुष्टि की थी कि वह कॉमेडियन एरिक आंद्रे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि नवंबर 2017 तक दोनों अलग हो गए। इन दिनों खबर है कि रोजारियो कोरी बुकर (यू एस सीनेटर) को डेट कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें