फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2019: 4 घंटे इस कसी हुई ड्रेस में खड़ी रही थीं किम करदाशियां, हो गई थी ये हालत

Thu, 09 May 2019 02:31 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kim Kardashian
न्यूयॉर्क में मेट गाला 2019 का आयोजन बहुत ही शानदार रूप से हुआ था। इस खास मौके पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। मेट गाला के पिंक कार्पेट पर इन अभिनेत्रियों ने अपने अजीबो-गरीब फैशन स्टाइल से दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इवेंट में जिन अभिनेत्रियों की ड्रेस सबसे ज्यादा चर्चा में रही उनमें किम करदाशियां, केटी पेरी और प्रियंका चोपड़ा शामिल थीं। किम की ड्रेस को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया क्योंकि ये उनके फिगर पर खूब फब रही थी। वहीं, प्रियंका को अपने इस अनोखे अदांज से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा था।
विज्ञापन

2 of 5
किम करदाशियां - फोटो : instagram

गौरतलब है कि किम की ड्रेस देखने में भले ही कितनी खूबसूरत थी लेकिन पहनने में यह बेहद ही असहज थी। मॉडल की ड्रेस का न्यूड कलर की थी। ऐसे में किम ने परफेक्ट फिगर दिखाने के लिए शरीर से कसी हुई ड्रेस पहनी थी। यही वजह थी कि इस खूबसूरत ड्रेस को पहनने के बाद किम का उठना और बैठना मुश्किल हो गया था। 

विज्ञापन

3 of 5
किम करदाशियां - फोटो : instagram

रिपोर्ट की माने तो बिजनेसवुमन की इस न्यूड कलर ड्रेस को कमर से सबसे ज्यादा कसा गया था। ऐसा उनके फिगर को आकर्षक करने के लिए किया गया था। इसी के चलते अभिनेत्री के लिए इधर से उधर होना भी संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में देर तक चले इस इवेंट में वह खुद को संभालती भी रहीं। 

4 of 5
किम करदाशियां - फोटो : instagram

खबर है कि मेट गाला 2019 के बिहाइंड द सीन वीडियो में किम ने इस बात को खुद कहा था 'मुझे गुड लक विश करिए सभी क्योंकि इस ड्रेस में मैं अगले चार घंटे तक वॉशरूम तक भी नहीं जा सकती हूं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kim Kardashian

मेट गाला के पिंक कार्पेट वॉक के बाद देर रात यहां एक आलीशान पार्टी भी हुई थी जिसमें यहां मौजूद सभी सितारे नजर आए थे, लेकिन यहां भी किम का लुक सबसे शानदार और खूबसूरत रहा। मेट गाला ऑफ्टर पार्टी में किम ने स्काई ब्लू मिनी ड्रेस पहनी हुई थी। ड्रेस में सिल्वर कलर का वर्क किया गया था। इस ड्रेस के साथ मैचिंग बूट्स भी पहने हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें