फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: क्या फंसाया गया आर्यन खान और रजनीकांत को कल बड़ा अवॉर्ड, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Sun, 24 Oct 2021 07:23 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आर्यन खान, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के केस में नया मोड़ आ गया है। पंच गवाह होने का दावा करने वाले प्रभाकर सैल ने हलफनामे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। प्रभाकर ने हलफनामे में कहा कि उसने केपी गोसावी और सैम डिसूजा को आपस में बात करते सुना था। उसने दोनों को ये कहते सुना था कि, 'आप 25 करोड़ रुपये का बम डाल दो। चलो 18 करोड़ में सौदा तय करते हैं और समीर वानखेड़े को आठ करोड़ रुपये दे देते हैं'। आरोप लगाने वाला प्रभाकर खुद को गोसावी का बॉडीगॉर्ड बता रहा है। प्रभाकर ने आरोप लगाया है कि गोसावी और सैम ने कथित तौर पर 18 से 8 करोड़ रुपये एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को देने की बात कही थी। प्रभाकर सैल ने अपने हलफनामे में ये भी कहा कि क्रूज पर एनसीबी की छापेमारी के बाद उसने शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को केपी गोसावी और सैम को नीले रंग की मर्सिडीज कार में साथ में बात करते देखा था। उनके बीच करीब 15 मिनट बात हुई थी।

आर्यन खान मामले में नया मोड़: गवाह का दावा- सादे कागज पर एनसीबी ने करवाए थे साइन, 18 करोड़ में तय हुई थी डील

विज्ञापन

2 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कंगना हर खास दिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। करवा चौथ के मौके पर कंगना रणौत ने अपने बचपन की यादों को साझा किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि, उनके परिवार में लोग इस त्योहार को बेहद ही प्यार और समपर्ण के साथ मनाते हैं। साथ ही कंगना रणौत ने उन लोगों को भी नसीहत दी है, जो करवा चौथ के व्रत का मजाक उड़ाते हैं।

सोशल मीडिया: कंगना रणौत ने करवा चौथ का मजाक उड़ाने वालों को दी नसीहत, शेयर की बचपन की यादें

विज्ञापन

3 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में जेल में बंद आर्यन खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पीटीआई के अनुसार एनसीबी के अधिकारी शाहरुख के बेटे आर्यन की बैंक डीटेल की जांच कर रहे हैं। सिर्फ आर्यन ही नहीं इस मामले में सभी आरोपियों के बैंक ट्रांसेक्शन की जांच की जा रही है ताकि एजेंसी ये पता लगा सके कि ड्रग्स की खरीद के लिए भारी मात्रा में पैसों का लेनदेन हुआ है या नहीं। आर्यन खान की जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी थी और अब उसकी जमानत याचिका पर 26 अक्तूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन व दूसरे आरोपियों की बैंक डीटेल और व्हाट्सएप चैट खंगाल रही एनसीबी, इकट्ठा कर रही पुख्ता सबूत

4 of 10
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से सालों से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अभिनेता ने अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं और अब रजनीकांत को भारतीय फिल्म उद्योग में अहम योगदान देने के लिए ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता को ये पुरस्कार 25 अक्तूबर को दिल्ली में दिया जाएगा। रजनीकांत ने इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, कल का दिन उनके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

Dadasaheb Phalke Award: रजनीकांत को कल मिलेगा सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड, ट्वीट कर जाहिर की खुशी

विज्ञापन

5 of 10
कश्मीरा शाह, सुनीता आहूजा, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और भांजे कृष्णा की लड़ाई पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। गोविंदा और कृष्णा की इस लड़ाई में उनकी पत्नियां भी आगे आकर एक दूसरे पर तंज कसती रहती हैं। कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने हाल में कहा कि उन्हें गोविंदा और कृष्णा की जोड़ी को पर्दे पर देखना बहुत अच्छा लगेगा लेकिन ऐसा करने के लिए गोविंदा को अपने मैनेजर को काम से निकालना होगा। दरअसल गोविंदा का सारा काम उनकी पत्नी सुनीता आहूजा संभालती हैं।

तंज: कश्मीरा शाह ने सुनीता पर फिर साधा निशाना, बोलीं- गोविंदा अगर अपनी मैनेजर बदल दें तो उन्हें अच्छा काम मिलने लगेगा

विज्ञापन

6 of 10
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का नंबर वन कॉमेडी सीरियल है। ये सीरियल सालों से दर्शकों का दिलों पर राज कर रहा है। फैंस इस सीरियल की सिंपल और मजेदार कहानी को खूब पसंद करते हैं। खास बात ये है कि, इस कहानी में नजर आने वाले किरदार भी अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से फैंस के बीच छाए रहते हैं। सीरियल में एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ‘बबीता जी’ और राज अनदकट ‘जेठालाल के बेटे टप्पू’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। राज और मुनमुन अपनी डेटिंग की अफवाह की वजह से खूब लाइमलाइट में रह चुके हैं। बीते दिनों, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, राज और मुनमुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, अब दोनों की तस्वीर सामने आई है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मुनमुन राज का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया: राज अनदकट का हाथ पकड़े दिखीं मुनमुन दत्ता, वायरल हुई दोनों की ये तस्वीर

 
विज्ञापन

7 of 10
शिरीन मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक ये है मोहब्बतें फेम अभिनेत्री शिरीन मिर्जा ने शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली। अभिनेत्री ने जयपुर में  23 अक्टूबर को अपने रिलेशन के बाद बॉयफ्रेंड हसन सरताज के साथ निकाह कर लिया है। इस कपल ने पारंपरिक मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई है। सामने आई इन तस्वीरों में  शिरीन लाल रंग का लहंगा चोली पहने नजर आ रही हैं। दुल्हन के इस लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

8 of 10
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में धूम धाम से करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन सुहानिग महिलाएं अपनी पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं वहीं कुंवारी लड़कियां अच्छा पति पाने की कामना से ये व्रत करती हैं। मनोरंजन जगत में भी इस व्रत की खूब धूम देखने को मिलती है। आज बहुत ही अभिनेत्रियों ने अपने पति के लिए व्रत रखा है। इस खास मौके पर सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भी पत्नी जया के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किया है।

सोशल मीडिया: अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में जया बच्चन को दी करवा चौथ की बधाई, साझा की खूबसूरत तस्वीर

9 of 10
रिचर्ड मैडन - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर में युवाओं के बीच बेहद चर्चित रही वेब सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से मशहूर हुए सितारे रिचर्ड मैडन को फिल्म ‘इटर्नल्स’ के ट्रेलर में देखकर जितना उनके प्रशंसक उत्साहित हैं, इस फिल्म की रिलीज को लेकर रिचर्ड का उत्साह भी उससे कम नहीं है। मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की 25वीं फिल्म ‘इटर्नल्स’ 5 नवंबर को पूरी दुनिया के साथ भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है। फिल्म के हाल ही में हुए प्रीमियर पर लोगों में दिखे उत्साह ने इसके निर्माताओं की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं और माना जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद खुले सिनेमाघरों में ये फिल्म कमाई का एक नया इतिहास रच सकती है।

Eternals: स्टूडियो से निकली एमसीयू की कहानी, मैडन बोले, ‘बाहर शूटिंग करने का आनंद ही कुछ और है’

विज्ञापन

10 of 10
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के लिए करवाचौथ का व्रत रखा, वो अपने दोस्तों के साथ इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए बिलकुल तैयार हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें राज कुंद्रा की मां यानी की शिल्पा शेट्टी की सास द्वारा भेजी गई सरगी है। इस पोस्ट को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने ‘हैप्पी करवाचौथ’ का स्टिकर लगवाया। इसी के साथ शिल्पा ने ये भी बताया कि ये सर्गी उन्हें उनके माता-पिता की तरफ से मिली है।

Karva Chauth 2021: राज कुंद्रा के लिए शिल्पा शेट्टी ने रखा व्रत, सोशल मीडिया पर पोस्ट की सास से मिली सरगी की तस्वीर


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें