फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uncharted: 14 साल से हिट वीडियो गेम पर बनी फिल्म का ट्रेलर जारी, टॉम हॉलैंड बोले, ‘नमस्ते इंडिया’

Thu, 21 Oct 2021 08:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म ‘अनचार्टेड’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्पाइडरमैन की पोशाक पहनकर पूरी दुनिया में अपना नाम बना चुके अभिनेता टॉम हॉलैंड जब अपनी अगली फिल्म के ट्रेलर से पहले ‘नमस्ते इंडिया’ कहें तो जाहिर है कि मामला कुछ अलग सा होने वाला है। टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘अनचार्टेड’ का ट्रेलर गुरुवार को पूरी दुनिया में रिलीज हुआ। फिल्म अगले साल 18 फरवरी को रिलीज होगी। लेकिन इस फिल्म की कहानी बस इतनी सी नहीं है। ‘अनचार्टेड’ वह वीडियो गेम रहा है जिसने बीते 14 साल से पूरी दुनिया में करोड़ों दीवाने बनाए हैं। ये उन युवाओं का खेल रहा है जिन्हें नई सदी के किशोर, युवा या न्यू मिलिनेयिल्स कहते हैं। इस वीडियो गेम का ‘लेगेसी ऑफ थीव्स’ कलेक्शन भी फिल्म की रिलीज के आसपास ही अगले साल रिलीज होगा। इस गेम के अब तक चार संस्करण रिलीज हो चुके हैं और इसका एक स्पिनऑफ भी ‘द लॉस्ट लेगेसी’ के नाम से बन चुका है।

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म ‘अनचार्टेड’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टॉम हॉलैंड ने जिस ट्रेलर को ‘नमस्ते इंडिया’ कहते हुए यूट्यूब पर जारी किया है। उसमें उनके साथ मार्क वालमर्ग और एंटोनियो बैंड्रियास भी हैं। फिल्म किसी खजाने की खोज में निकले लोगों की है। और, जैसे जैसे ये खोज आगे बढ़ती जाती है पता चलता है कि ये खोज सिर्फ वही नहीं कर रहे हैं। कहानी में भरपूर एक्शन है, भाइयों का इमोशन, प्रेमियों का ड्रामा है और खजाना भरके सस्पेंस है। फिल्म ‘अनचार्टेड’ का इंतजार इस वीडियो गेम के करोड़ों शौकीनों को बीते साल भर से रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘अनचार्टेड’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘अनचार्टेड’ का ट्रेलर भारत में अभिनेता आमिर खान के लिए संकट बनकर भी आया है। वह अपनी फिल्म अगले साल वैलेंटाइंस डे पर रिलीज करने का एलान कर चुके हैं और फिल्म ‘अनचार्टेड’ की रिलीज डेट सोनी पिक्चर्स ने गुरुवार को 18 फरवरी घोषित की है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ के निर्मातओं में पैरामाउंट पिक्चर्स के साथ ही वॉयकॉम18 भी शामिल है और ये फिल्म आमिर खान को टॉम हॉलैंड से मिलने वाली सीधी चुनौती भी बन सकती है।

4 of 5
फिल्म ‘अनचार्टेड’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिन लोगों को ‘अनचार्टेड’ वीडियो गेम के बारे में ज्यादा ना पता हो तो उनकी जानकारी के लिए इतना बताना ठीक रहेगा कि नॉटी डॉग कंपनी का प्लेस्टेशन के लिए बनाया गया ये वीडियो गेम इतना मशहूर रहा है कि इस गेम के अगले संस्करण के लिए महीनों पहले से एडवांस बुकिंग होती रही हैं। इसके किरदारों को बच्चों, किशोरों और युवाओं ने पिछले डेढ़ दशक से अपना बना लिया है। फिल्म ‘अनचार्टेड’ का ट्रेलर भी इन्हीं इमोशंस पर खेलता दिख रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म ‘अनचार्टेड’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में फिल्म ‘अनचार्टेड’ के निर्देशक रुबेन फ्लाइशर कहते हैं, “हमने ये फिल्म इस वीडियो गेम के भयंकर प्रशंसकों के लिए तो बनाई है लेकिन साथ ही ये फिल्म उनके लिए भी है जिन्होंने अभी तक इस वीडियो गेम के बारे में सुना ही नहीं है या इस फ्रेंचाइजी के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। हमारा भरोसा है कि इन दोनों श्रेणियों के लोग इस फिल्म को देखकर इसलिए आनंदित होंगे क्योंकि इसमें मौजूद हास्य और इसकी एक्शन से भरपूर कहानी उन्हें बहुत रोमांचित करने वाली है।”
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें