फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: मशहूर हॉलीवुड एक्टर माइकल के विलियम्स का निधन, न्यूयॉर्क स्थित अपने घर में मृत मिले 54 वर्षीय अभिनेता

Tue, 07 Sep 2021 11:47 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माइकल के विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता माइकल के विलियम्स का निधन हो गया है। एक्टर न्यूयॉर्क शहर स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। न्यूयॉर्क पुलिस को 54 वर्षीय विलियम्स की बॉडी सोमवार को उनके घर से मिली। हालांकि, फिलहाल उनकी मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने इस खबर की पुष्टी की।  

इस बारे में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जो गिमोएल ने कहा कि पुलिस को 6 सितंबर को दोपहर 2 बजे (स्थानीय समयानुसार) ब्रुकलिन में विलियम्स के अपार्टमेंट से एक आपातकालीन कॉल आया था। जिसके बाद पुलिस एक्टर के घर पहुंची। विलियम्स के अपार्टमेंट पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें मृत पाया। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से ड्रग्स बरामद हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अभिनेता का निधन ड्रग्स के ओवरडोज से हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने विलियम्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 
विज्ञापन

2 of 5
माइकल के विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया

एमी अवॉर्ड के लिए हुए थे नामित

टीवी श्रृंखला 'द वायर' फेम माइकल के विलियम्स को एचबीओ के लवक्राफ्ट कंट्री में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। इस सीरीज में उनके प्रदर्शन के लिए विलियम्स को 2021 में एमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था। 

विज्ञापन

3 of 5
माइकल के विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी शो ‘द वायर’ से मिली लोकप्रियता

माइकल को टीवी शो ‘द वायर’ से लोकप्रियता मिली थी। इस शो में एक्टर ड्रग डीलर उमर लिटिल नामक एक डाकू की भूमिका में नजर आए थे। शो में विलियम्स की भूमिका एक ऐसे अपराधी की थी, जिसके सख्त नैतिक कोड थे। वह क्रूरता फैलाकर प्रतिष्ठा पाना चाहता था, जो वास्तविक हकीकत से काफी परे था।

4 of 5
माइकल के विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रुकलिन में हुआ था जन्म

ब्रुकलिन में जन्मे विलियम्स ने दो दशकों से ज्यादा समय तक कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। इसमें एचबीओ सीरीज ‘बोर्डवॉक एम्पायर’ और ‘लवक्राफ्ट कंट्री’ और फिल्मों में ’12 इयर्स ए स्लेव’, ‘असैसिन्स क्रीड’ और ‘गोन बेबी गोन’ जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माइकल के विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया

गे की भूमिका में आए थे नजर

शो द वायर के पांच सीजन आए थे, जिसमें माइकल के. विलियम्स ने अपनी दमदार अदाकारी के चलते लोगों की वाहवाही लूटी थी। हर सीजन में उनके किरदार में एक नयापन नजर आता था। वह इस शो में एक गे के तौर पर भी दिखे थे। इस कैरेक्टर के जरिए उन्होंने एक समलैंगिक व्यक्ति के रूप में टीवी की बंदिशों को भी तोड़ा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें