इटर्नल्स पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की फिल्म ‘इटर्नल्स’ में हजारों साल से धरती पर रह रहे उन सुपरसितारों की कहानी है जो अपनी रोजमर्रा की पहचान छोड़कर अपने सुपरहीरो अवतार में वापस लौट रहे हैं। इन सबका मकसद है धरती को एक विनाशकारी आफत से बचाना। और, इन सुपरहीरो में से एक हैं किंगो जो मुंबई में हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार के तौर पर अपनी जिंदगी बिता रहा है। अपने हिंदी सिनेमा के कनेक्शन पर कुमैल कहते हैं, ‘मैंने पूरी जिंदगी बॉलीवुड फिल्में देखी हैं। मेरे पसंदीदा सितारे रहे हैं, शाहरुख खान, आमिर खान और शम्मी कपूर। इन सबकी खूब पिक्चरें मैंने देखी हैं। और, अमिताभ बच्चन का तो कहना ही क्या?’