'डेडपूल एंड वूल्वरिन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पहले सप्ताहांत में सभी भाषाओं को मिलाकर 65.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, कामकाज वाले दिन की वजह से सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आई, फिर भी डेडपूल एंड वूल्वरिन का कलेक्शन अन्य फिल्मों की तुलना में बेहतर रहा। चौथे दिन इस फिल्म ने छह करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया।