डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'डेडपूल एंड वूल्वरिन', जो रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन द्वारा अभिनीत मार्वल के पसंदीदा सुपरहीरो को एक साथ लाता है। पहले शुक्रवार को 21 करोड़ रुपये की प्रभावशाली ओपनिंग के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के एक सप्ताह में 89.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। आठवें दिन इसने 4.25 करोड़ और नौवें दिन 7.5 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े।