फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिप पर गीता के श्लोक लिखवाने से लेकर न्यूड फोटोशूट तक', अब तक कई विवादों में फंस चुकी हैं रिहाना

Sat, 20 Feb 2021 06:13 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
कई बार कंट्रोवर्सी में फंसी रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना के गाने और उनका फैशन सेंस उन्हें हमेशा सुर्खियों में रखता है। रिहाना का पूरा नाम रोबीन रिहाना फेंटी है। उनका जन्म 20 फरवरी, 1988 को बारबाडोस में हुआ था। वो एक बारबेडियन पॉप स्टार, मॉडल और बिजनेसवूमेन हैं। वे हर मुद्दे पर अपने विचार भी रखती हैं और नए विवाद खड़े करने का दमखम भी। बता दें किसान आंदोलन पर सवाल उठाने वालीं रिहाना से जुड़े वो बड़े विवाद जो उन्हें पूरी दुनिया में कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन का तमगा देते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया
रिहाना अपने लाइफस्टाइल को लेकर भी विवादों में आई हैं। कई बार सिंगर को कई मौकों पर पब्लिक में वीड लेते हुए देखा गया है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी ये बता चुकी हैं कि वे मरिजुआना का सेवन करती हैं। कई ऐसी तस्वीरें वायरल हैं जहां पर हजारों लोगों के बीच भी वीड लेती दिख जाएंगी। 

 
विज्ञापन

3 of 9
मस्जिद में फोटोशूट - फोटो : सोशल मीडिया
2013 में रिहाना अबुधाबी स्थित मशहूर मस्जिद शेख जायद शाही के बाहर फोटोशूट करवा रही थीं, जिस पर खूब विवाद हुआ। इसके बाद रिहाना को वहां से निकाल दिया गया था। उन्होंने तब काले रंग के हिजाब के साथ लिपस्टिक और ज्वेलरी पहनी थी। 

4 of 9
रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम

रिहाना का बॉयफ्रेंड क्रिस ब्राउन संग ब्रेकअप खूब चर्चित रहा। क्रिस ने रिहाना संग मारपीट भी की थी। क्रिस ने रिहाना को मुक्का मारा था, जिससे रिहाना का लिप फट गया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। 

विज्ञापन

5 of 9
लॉन्जरी शो में बवाल - फोटो : फाइल फोटो

यह विवाद तब हुआ, जब रिहाना ने अपने लॉन्जरी ब्रांड के एक शो के दौरान एक इस्लामिक गाना प्ले कर दिया था। तब रिहाना ने माफी मांगी थी। 

विज्ञापन

6 of 9
हिप पर बना टैटू - फोटो : सोशल मीडिया

रिहाना ने संस्कृत भाषा में गीता के कुछ शब्दों का अपने हिप पर टैटू बनवाया, जिस पर खूब बवाल मचा था। 

विज्ञापन

7 of 9
टांगों का इंश्योरेंस

रिहाना ने 2007 में एक कॉम्पिटिशन में ‘बेस्ट लेग्स’ का खिताब जीतने के बाद अपनी टांगों का 1 मिलियन डॉलर का इंश्योरेंस करवाया था।

8 of 9
रिहाना

बता दें कि साल 2007 में ‘गुड गर्ल गॉन बैड’ एलबम के साथ रिहाना को दुनियाभर अच्छी शोहरत मिली। इसी दौरान उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। सिर्फ 10 साल लंबे म्यूजिक करियर में रिहाना ने आठ ग्रैमी अवॉर्ड और 14 बिलबोर्ड म्युजिक अवॉर्ड्स जीते हैं। इसके साथ ही रिहाना के 14 गानों ने बिलबोर्ड हॉट 100 लिस्ट में सबसे तेज जगह बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। दुनियाभर में रिहाना ने 54 मिलियन एलबम और 210 मिलियन गाने बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक टूर में भी वे आगे रहीं। वह पहली ऐसी सिंगर हैं, जिन्होंने लंदन के ओटू एरीना में 10 कंसर्ट किए हैं।

विज्ञापन

9 of 9
रिहाना - फोटो : ट्विटर

किसान आंदोलन पर ट्वीट करने के बाद से रिहाना के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में एक मिलियन का इजाफा हो गया है। रिहाना ने जब किसान मुद्दे पर ट्वीट किए थे तो उनके सिर्फ 100 मिलियन फॉलोअर थे, लेकिन इस ट्वीट के बाद ये संख्या बढ़कर 101 मिलियन हो चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें