फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Kardashian: शादी के सात साल बाद टूटा किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट का रिश्ता, फाइल किया डिवॉर्स

Sat, 20 Feb 2021 03:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट - फोटो : File Photo
किम कार्दशियन (Kim Kardashian) और रैपर कान्ये वेस्ट तलाक लेने जा रहे है। पिछले काफी दिनों से इन दोनों के तलाक की अटकलें लगाई जा रही थीं। पिछले महीनों में अमेरिकन मीडिया में यह खबर सामने आई थी कि किम और कान्ये काफी दिनों से अलग-अलग रह रहे है। हालांकि अब सभी अटकलों पर विराम लगते हुए इस खबर की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट - फोटो : Social Media
शादी के सात साल बाद आखिरकार ये कपल अलग होने जा रहा है। कार्दशियन ने अपनी तलाक अर्जी में अपने 4 बच्चों की जॉइंट कस्टडी की डिमांड भी की है। खबरों की मानें तो कान्ये वेस्ट एक मानसिक बीमारी बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे जिसके कारण किम के साथ उनकी रिलेशनशिप मुश्किल दौर से गुजर रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम
इस कपल के 4 बच्चे हैं जिनमें 7 साल की नॉर्थ, 5 साल का बेटा सैंट, 3 साल की बेटी शिकागो और 21 महीने का बेटा साम शामिल है। किम कार्दशियन (Kim Kardashian) बेहतरीन टीवी स्टार, अमेरिकन मॉडल, बिजनेस वुमन और सोशलाइट महिला हैं। बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी।

4 of 5
किम कार्दशियन - फोटो : Social Media
कान्ये से पहले किम दो बार और शादी कर चुकी हैं। किम कार्दशियन हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। किम कार्दशियन सबसे अधिक भुगतान किए जाने वाली रियलिटी टीवी स्टार हैं। किम ने एक किताब भी लिखी है जिसका शीर्षक है, 'कार्दशियन कॉनफिल्ड'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किम कार्दशियन - फोटो : Twitter- @KimKardashian
किम ने प्लेब्वॉय मैगजीन के 2007 के लिए न्यूड तस्वीरें भी खिंचवाई थी। वहीं उनके पति बीते दिनों अमेरिकी चुनावों को लेकर चर्चा में थे। किम कार्दशियन को उनकी कर्वी बॉडी के लिए जाना जाता है। हॉलीवुड की टॉप मॉडल्स में से एक किम कर्दाशियां (Kim Kardashian) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। किम का पूरा परिवार ही सेलिब्रिटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें