अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार को 'हीरामंडी' के इवेंट में मेजबान ने यह पुष्टि की थी कि अभिनेत्री ने शादी रचा ली है, जिसके चलते वह इवेंट में शामिल नहीं हो सकी हैं। अदिति ने अपनी शादी की खबरों के बीच आज इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है और बताया है कि सिद्धार्थ और उन्होंने सगाई कर ली है। दोनों सितारे सगाई की अंगूठी दिखाते नजर आ रहे हैं।