फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mr.Bachchan ShowReel: 'मिस्टर बच्चन' का मसालेदार शो रील हुआ जारी, धांसू अंदाज में एक्शन करते दिखे रवि तेजा

Mon, 17 Jun 2024 06:01 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ के सुपर स्टार रवि तेजा की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर फैंस नजरे गराए बैठे रहते हैं, तो उन्हीं फैंस के लिए खुशखबरी आई है। 'मिस्टर बच्चन' का धमाकेदार शो रील जारी कर दिया गया है। इस एक मिनट के क्लिप में रवि तेजा धांसू एक्शन करते नजर आ रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं इस क्लिप में और क्या-क्या खास है--


Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम
रवि तेजा की शानदार एक्शन फिल्म 'मिस्टर बच्चन' का शो रील जारी हो चुका है। एक मिनट के इस रील में फिल्म की कई झलकियां देखने को मिल रही हैं। शो रील की शुरुआत रेड मारने के एक दृश्य से होती है। उसके बाद वाले दृश्य में नोटों से भरी हुई थाली नजर आती है। इन दृश्यों को देखकर ही दर्शकों का उत्साह दोगुना हो रहा है।  
विज्ञापन

3 of 5
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
रवि तेजा की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' के शो रील को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक शानदार मनोरंजक फिल्म होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं। फिल्म में रवि तेजा 70 के दशक के अमिताभ बच्चन वाले लुक्स और हेयर स्टाइल में नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
 फिल्म 'मिस्टर बच्चन' में रवि तेजा के साथ साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे नजर आने वाली हैं। फिल्म के शो रील के कई दृश्यों में उनकी झलक देखने को मिल रही है। दर्शकों को दोनों के बीच दिखने वाली शानदार केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
 'मिस्टर बच्चन' हिंदी फिल्म 'रेड' की आधिकारिक रीमेक है। हिंदी में इस फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया था। इस फिल्म में अजय देवगन, सौरभ शुक्ला और इलियाना डिक्रूज अहम किरदारों में नजर आए थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा की यह फिल्म क्या कमाल करने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें