फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebrities: टीवी से करियर की शुरुआत कर किया फिल्मों का रुख, सफल ना होने पर फिर वापस टीवी पर आए ये सितारे

Mon, 17 Jun 2024 04:55 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हर टीवी कलाकार का ये अरमान होता है कि वह कभी बड़े पर्दे पर नजर आ सके। इस सपने को लेकर टीवी जगत के कई सितारे मुंबई में कदम रखते हैं। कई ऐसे कलाकार हैं, जो टीवी से फिल्मों में तो आए, मगर उन्हें फिल्मों में उतनी कामयाबी नहीं मिली। 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मों में असफल हुए ये सितारे - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
हर टीवी कलाकार का ये अरमान होता है कि वह कभी बड़े पर्दे पर नजर आ सके। इस सपने को लेकर टीवी जगत के कई सितारे मुंबई में कदम रखते हैं। हालांकि, इनमें से कुछ ही वो भाग्यशाली कलाकार होते हैं, जो बड़े पर्दे पर अपना मुकाम हासिल कर पाते हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी टीवी पर काम करने के बाद ही फिल्मों में काम करना शुरू किया था। उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक फौजी से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह एक और टीवी शो सर्कस में नजर आए थे। उनके अलावा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी टीवी से ही फिल्मों में कदम रखा था और सफलता हासिल की थी। हालांकि, इनके अलावा ऐसे भी बहुत कलाकार हैं, जो टीवी से फिल्मों में तो आए, मगर फिल्मों में उतनी कामयाबी ना मिलने पर वापस से टीवी का रुख कर लिया। 
Eid Al Adha 2024: देश भर में बकरीद पर जबर्दस्त उत्साह, बॉलीवुड सितारों ने भी दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
करण कुंद्रा
करण कुंद्रा भारतीय टीवी जगत के जाने माने चेहरा हैं। उन्होंने कई बेहतरीन टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने एकता कपूर के टीवी शो 'कितनी मोहब्बत है' से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'ये कहां आ गए हम', 'दिल ही तो है', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'रोडीज', 'बिग बॉस' आदि कई टीवी शो किए। इस दौरान उन्होंने 'मुबारकां', '1921', 'तेरा क्या होगा लवली' आदि फिल्मों में भी हाथ आजमाया, लेकिन वह फिल्मों में टीवी जितनी लोकप्रियता नहीं हासिल कर पाए। 
Kairvina Sharma: 'गदर' के निर्देशक की बिटिया का कमाल, इंटरनेट पर छाया कैरविना का गाना 'ब्रोकन 'ट्रीहाउस'
विज्ञापन

3 of 5
करण वाही - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
करण वाही 
टीवी जगत में करण वाही जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने कई शानदार टीवी शोज किए हैं। उन्हें टीन ड्रामा सीरीज 'रीमिक्स' और 'दिल मिल गए' से काफी शोहरत मिली। इसके बाद उन्होंने कई रियलिटी शो की मेजबानी भी की। उन्होंने 'झलक दिखला जा', 'नच बलिए', 'इंडियन आइडल' आदि कई शो की मेजबानी की है। उन्होंने 'दावत-ए-इश्क' और 'हेट स्टोरी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि, वह फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो सके और उन्हें वापस टीवी का रुख करना पड़ा। 
Actress: अदाकारी में नंबर वन ये हसीनाएं कुकिंग में हैं जीरो, लिस्ट में प्रियंका-विद्या समेत इनका नाम शामिल

4 of 5
अनीता हसनंदानी - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी टेलीविजन की एक कामयाब अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी', 'काव्यांजली' और 'कभी सौतन कभी सहेली' जैसे सफल टीवी शो में काम किया है। टीवी की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाने के बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'कुछ तो है' से हिंदी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री डेब्यू किया। इसके बाद वह 'ये दिल', 'कृष्णा कॉटेज', 'कोई आप सा' आदि कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन फिल्मों में उतनी सफलता ना मिलने पर उन्होंने एक बार फिर टेलीविजन पर वापसी की। 
सोनाक्षी सिन्हा ने 2013 में बताया था कि कैसे करेंगी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जय भानुशाली - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
जय भानुशाली
जय भानुशाली टीवी जगत के मशहूर सितारे हैं। उन्होंने टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस शो से उन्हें काफी शोहरत मिली। इसके बाद वह 'धूम मचाओ धूम', 'झलक दिखला जा', 'किस देश में है मेरा दिल', 'गीत- हुई सबसे पराई', 'खतरों के खिलाड़ी' आदि कई टीवी शो में नजर आए। टीवी पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने फिल्मों में भी किस्मत आजमाई। उन्होंने 'हेट स्टोरी 2', 'देसी कट्टे', 'एक पहेली लीला' फिल्म में काम किया। हालांकि, फिल्मों में कामयाबी ना मिलने के बाद उन्होंने फिर से टीवी का रुख कर लिया। 
Angelina Jolie: एंजेलिना जोली ने जीता पहला टोनी पुरस्कार, 15 वर्षीय बेटी के साथ साझा किया मंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें