दलपति 69
- फोटो : एक्स: @KvnProductions
एच विनोत ने खुलासा किया था कि दलपति 69 एक राजनीतिक फिल्म नहीं होगी, बल्कि यह एक ऐसी फिल्म होगी जिसे हर आयु वर्ग के लोग देखेंगे। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म किसी भी राजनीतिक पार्टी पर हमला नहीं करेगी, न ही यह राजनीतिक होगी। यह एक हल्की-फुल्की फिल्म है, जो पूरी तरह से व्यावसायिक होगी।' केवीएन प्रोडक्शंस दलपति 69 को निर्मित कर रहा है। यह फिल्म के अक्तूबर 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है। अनिरुद्ध रविचंदर एच विनोत के साथ अपने पहले सहयोग में फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं।