रिलीज से पहले अमेरिका में प्रिव्यूज में ही शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ ने शुक्रवार को भारत में रिलीज के पहले ही दिन अपने साथ रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘श्रीकांत’ और साउथ सिनेमा फिल्म ‘स्टार’ को कंपटीशन में पीछे छोड़ दिया है। बिना किसी खास प्रचार प्रसार के रिलीज हुई डिज्नी इंडिया की फिल्म में लंगूरों की करामातें देखने बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार को जुटे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का कलेक्शन शनिवार और रविवार को तेजी से बढ़ सकता है।