फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Fees: मधुर भंडारकर बोले- करीना ने अपनी फीस में कटौती की थी, तब्बू, प्रियंका और रवीना ने किया था ये काम

Wed, 21 Aug 2024 07:57 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' और 'हीरोइन' की काफी चर्चा हुई थी। फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ दिनों से कलाकारों की ज्यादा फीस को लेकर काफी बातचीत हो रही है। इसी सिलसिले में अब मधुर ने भी अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उनके साथ काम करने वाले कलाकारों ने कम फीस ली थी। 
 
विज्ञापन
1 of 5
मधुर भंडारकर - फोटो : इंस्टाग्राम @imbhandarkar

2 of 5
मधुर भंडारकर - फोटो : इंस्टाग्राम @imbhandarkar
मधुर भंडारकर ने 2001 में 'चांदनी बार' का निर्देशन किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। फिल्म के लिए मधुर के पास कुल डेढ़ करोड़ रुपये का बजट था। मधुर ने बताया कि उनके साथ काम करने वाली हर अभिनेत्री ने अपनी फीस में कटौती कर दी थी और चांदनी बार के लिए तब्बू ने कम पैसों में काम किया था।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
मधुर ने 2006 में 'कॉर्पोरेट' फिल्म बनाई थी। उन्होंने बताया कि फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली बिपाशा बसु ने भी अपनी फीस में कटौती कर दी थी। वहीं, 'सत्ता' फिल्म में काम करने वाली रवीना टंडन ने भी ऐसा ही किया था। मधुर ने इसके अलावा और भी उदारहरण दिए। 'फैशन' के लिए प्रियंका चोपड़ा और 'हीरोइन' के लिए करीना कपूर ने भी अपनी-अपनी फीस कर दी थी। 

Bollywood Stars: सलमान से लेकर शाहरुख तक, सुपरहिट रही साउथ निर्देशकों के साथ इन बॉलीवुड अभिनेताओं की जोड़ी

4 of 5
मधुर भंडारकर - फोटो : इंस्टाग्राम @imbhandarkar
सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले निर्देशकों की सूची में शुमार मधुर भंडारकर की आखिरी निर्देशित फिल्म 'बबली बाउंसर' थी, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में तमन्ना भाटिया ने मुख्य भूमिका अदा की थी। मधुर की अधिकतर फिल्में महिला प्रधान होती है।

Fawad Khan: भारतीय थिएटर में वापसी करेंगे फवाद खान, पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' की दस्तक जल्द
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मधुर भंडारकर - फोटो : इंस्टाग्राम @imbhandarkar
मधुर भंडारकर ने फिल्म 'पेज 3' के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीता था। ट्रैफ़िक सिग्नल के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी और इसमें कुणाल खेमू ने अभिनय किया था। साल 2016 में मधुर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Actors: श्रेयस तलपड़े से पहले उड़ी थी इन अभिनेताओं की मौत की झूठी अफवाह, जिंदा होने का देना पड़ा था सबूत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें