फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karisma Kapoor: 'दिल तो पागल है' के 29 साल पूरे, करिश्मा ने साझा की स्टोरी, जानिए कैसे मिली थी उन्हें ये फिल्म

Wed, 30 Oct 2024 10:40 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

29 Years Of Dil To Pagal Hai: 'दिल तो पागल है' को रिलीज हुए आज 29 वर्ष हो गए हैं। इस मौके को और भी खास बनाने के लिए करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की। आइए जानते हैं करिश्मा को कैसे मिली थी ये फिल्म…
विज्ञापन
1 of 5
दिल तो पागल है - फोटो : इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
नब्बे के दशक की फिल्म 'दिल तो पागल है' ने बुधवार को 27 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म वर्ष 1997 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान, करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'दिल तो पागल है' ने बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता प्राप्त की थी। वहीं, इसके गानों ने भी खूब धूम मचाई थी और आज भी इस फिल्म के गाने लोगों के पसंदीदा हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा कपूर स्टोरी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
करिश्मा ने साझा की स्टोरी
बुधवार को अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने फिल्म से जुड़ी यादों को याद किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का एक डांस सीन साझा किया। स्टोरी साझा करके उन्होंने अपने इस दिन को और भी यादगार बना दिया। पहली पोस्ट में करिश्मा का यादगार सोलो गाना 'ले गए' है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, " यह 'दिल तो पागल है' की रिलीज की सालगिरह है।" 
Hari Hara Veera Mallu: 'हरि हर वीरा मल्लू' के गाने पर आया नया अपडेट, पवन कल्याण के फैंस को लगेगा झटका

 
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
जीते थे कई राष्ट्रीय पुरस्कार
वहीं, एक और स्टोरी में करिश्मा ने माधुरी दीक्षित के साथ ‘द डांस ऑफ एनवी’ में अपने डांस की एक तस्वीर भी साझा की। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "जादू और यादें।" यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित 'दिल तो पागल है' को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (करिश्मा कपूर) और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी (शामक डावर) के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे। 

 

4 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor
चार हीरोइनों ने ठुकरा दिया था करिश्मा का किरदार
फिल्म को लेकर कहा जाता है कि करिश्मा से पहले ‘निशा’ का किरदार जूही चावला, मनीषा कोइराला, उर्मिला मातोंडकर और काजोल को ऑफर किया गया था। इन सभी ने इस किरदार के लिए मना कर दिया था। दिलचस्प बात है कि इसी किरदार के लिए करिश्मा को पुरस्कार मिला। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर का वर्क फ्रंट
करिश्मा कपूर को आखिरी बार 'मर्डर मुबारक' सीरीज में देखा गया था। वहीं आगामी कार्यों की बात की जाए तो अभिनेत्री करिश्मा कपूर ‘ब्राउन’ सीरीज में नजर आएंगी। इस फिल्म में हेलेन और सोनी राजदान भी हैं।
VVKWWV Day 20 Box Office:   बंद होने की कगार पर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', जानें 20वें दिन का कलेक्शन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें