फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jigra Box Office Collection Day 20: सिंगल डिजिट की ओर बढ़ रही ‘जिगरा’ गिरता जा रहा कलेक्शन

Wed, 30 Oct 2024 09:04 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jigra Box Office Collection Day 20:  ‘जिगरा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं। इन बीस दिनों में फिल्म ने किसी तरह से 30 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। आइए जानते हैं इसने किस दिन कितनी कमाई की है?

विज्ञापन
1 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ की कमाई तेजी के साथ सिंगल डिजिट की ओर बढ़ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। अब बस देखना यह रह गया है कि यह कब तक और टिकी रह पाती है, क्योंकि दिवाली पर ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज को तैयार हैं। पहले दिन से ही फिल्म ने दर्शकों के लिए संघर्ष किया है। रिलीज के 20 दिन हो गए और फिल्म गिरते-पड़ते किसी तरह से 30 करोड़ का आंकड़ा छू पाई है। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
कहानी चोरी के आरोप का भी पड़ा प्रभाव
फिल्म पर दिव्या खोसला कुमार द्वारा कहानी चोरी का भी आरोप लगा। कहीं ना कहीं इसका भी प्रभाव फिल्म की कमाई पर पड़ा। ओपनिंग डे पर फिल्म ने चार करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो कि बहुत ही मामूली है।
Seema Sajdeh: क्या मैं सिर्फ किसी की पत्नी बनने के लिए इस धरती पर आई हूं'? जब सोहेल की एक्स-वाइफ ने किया सवाल

 
विज्ञापन

3 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
पहले हफ्ते में की कितनी कमाई?
ओपनिंग डे के बाद ‘जिगरा’ ने दूसरे दिन की कमाई में हल्की-फुल्की उछाल के साथ छह करोड़ 55 लाख रुपये कमाएं। वहीं, तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 70 प्रतिशत की गिरावट के साथ एक करोड़ 65 लाख, पांचवें दिन 1.6 करोड़ रुपये, छठे दिन एक करोड़ 35 लाख रुपये, सातवें दिन एक करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ ‘जिगरा’ ने पहले सप्ताह में केवल 22.45 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया।

 

4 of 5
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
दूसरे हफ्ते भी बुरा रहा हाल
फिल्म ने दूसरे सप्ताह में भी निराश किया, इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखी गई। फिल्म की कमाई सिमटकर लाखों में आ गई। ‘जिगरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन 1.15 करोड़ रुपये, नौवें दिन 1.7 करोड़ रुपये, दसवें दिन यानी दूसरे वीकेंड पर 1.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ग्यारहवें दिन 68.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ बॉक्स ऑफिस से 60 लाख रुपये कमाए। बारहवें दिन 55 लाख रुपये, 13वें दिन 51 लाख रुपये, चौदहवें दिन 45 लाख रुपये जोड़े। दूसरे सप्ताह में इसने बॉक्स ऑफिस से कुल 6.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'जिगरा' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
सिंगल डिजिट की ओर बढ़ रही फिल्म
तीन हफ्तों में फिल्म को 30 करोड़ का आंकड़ा छूने में पसीने आ गए। 15वें दिन फिल्म ने 40 लाख की रुपये की कमाई की, 16वें दिन इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 65 लाख रुपये जोड़े, 17वें दिन भी फिल्म ने 65 लाख की कमाई की। 18वें दिन इसने 24 लाख रुपये कमाए। 19वें दिन भी 25 लाख की कमाई की और आज 20वें दिन अब तक 15 लाख रुपये जोड़े हैं। इसी के साथ फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 31.65 करोड़ रुपये हो चुकी है।
Celebrities Love Food: घर के खाने को पसंद करते हैं ये बॉलीवुड सितारे, जानें इन स्टार्स का पसंदीदा फूड

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें