अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। वे गर्भवती हैं और गर्भावस्था का सातवां महीना चल रहा है। इस दौरान वे सोशल मीडिया पर भी पहले से अधिक सक्रिय हैं और अपनी दिनचर्या के बारे में फैंस के साथ जानकारी साझा करती नजर आ रही हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसे देख लोग हैरान हैं। अभिनेत्री वर्कआउट करती नजर आ रही हैं, वह भी ऐसा आसन, जिसे गर्भावस्था में करना शायद लोग ठीक न मानें! लेकिन, दीपिका ने इसके फायदों से रूबरू कराया है।