दर्शक इन दिनों सिनेमाघरों में जाना पसंद नहीं कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई इस बात का सबूत है। बॉलीवुड का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर से उतरता नजर आ रहा है। हालांकि, वीकएंड में फिल्मों की कमाई में उछाल देखने को मिलता है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' लगी हुई है, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म का कैसा प्रदर्शन रहा है।