फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ZNMD: जिंदगी न मिलेगी दोबारा के 13 साल पूरे, फरहान अख्तर ने खास अंदाज में ऋतिक-अभय को किया याद

Mon, 15 Jul 2024 05:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
जोया अख्तर अपनी शानदार फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा उनकी बनाई सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। युवाओं को यह फिल्म आज भी बहुत पसंद आती है। 
विज्ञापन

2 of 5
जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
आज ही की तारीख पर यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सोमवार (15 जुलाई) को अपनी रिलीज के 13 साल पूरे कर लिए। इस बीच फरहान अख्तर ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर पर्दे के पीछे की तस्वीरें शेयर करके ' जिंदगी न मिलेगी दोबारा ' की 13वीं सालगिरह मनाई है। 
विज्ञापन

3 of 5
जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में फरहान ने फिल्म की याद ताजा करते हुए फोटो के साथ कैप्शन लिखा, "जिंदगी न मिलेगी दोबारा रिलीज हुए 13 साल हो गए.. निश्चित रूप मैं भी उन भाग्यशाली लोगों में से एक हूं, जिन्होंने इसे साथ मिलकर बनाया। इस क्रू को याद करता हूं .. अपने ब्वॉयज को याद करता हूं।" 

4 of 5
जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इस पोस्ट के साथ उन्होंने फिल्म के सभी कलाकारों को भी टैग किया है। इस पोस्ट पर अभय देओल ने भी मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, अपनी अगली छुट्टी के लिए कौन 13 साल तक इंतजार करता है? अगली बार कहां और कब?" वहीं, जोया अख्तर ने कमेंट में लिखा, "अब तक का सबसे अच्छा समय।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिंदगी न मिलेगी दोबारा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
वहीं, जोया अख्तर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ऋतिक, फरहान और अभय की एक बीटीएस तस्वीर साझा की है। 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' अपनी बेहतरीन कास्ट और रोमांचकारी कहानी के लिए जानी जाती है। यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी बयां करती है, जो  स्पेन में एक रोड ट्रिप पर निकलते हैं। इस दौरान उन्हें कई तरह के अनुभव मिलते हैं।
Bad Newz: 'बैड न्यूज' के प्रमोशन के बीच विक्की, तृप्ति और एमी ने किया दिल्ली मेट्रो का सफर, फैंस से की मुलाकात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें