सरफिरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘सरफिरा’ ने सोमवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को यानी अपनी रिलीज के तीसरे दिन करीब 5.10 करोड़ रुपये कमाए हैं और फिल्म का कुल कलेक्शन रिलीज के पहले तीन दिनों में 11.85 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अक्षय कुमार की बीते साल रिलीज फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ ने रिलीज के पहले तीन दिनों में 12.60 करोड़ रुपये कमाए थे और फ्लॉप हो गई थी। अक्षय की और फिल्म ‘सेल्फी’ ने बीते साल रिलीज के पहले वीकएंड में 10.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी।