फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zeenat Aman: जानवरों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को देख छलके जीनत अमान के आंसू, अपने को-एक्टर्स से की यह अपील

Sat, 04 May 2024 10:20 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जीनत अमान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई देती हैं। अक्सर वे पुराने दिनों को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम से कई पोस्ट को साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बन टिक्की' की तैयारी में जुटी हुई हैं। अब हाल ही में, जीनत ने लोगों से सेट पर जंगली जानवरों को लाने से बचने का आग्रह किया। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
जीनत ने इंस्टाग्राम पर सेट पर अपने हालिया अनुभव को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है। जीनत ने अपनी तस्वीर और 1974 की एक झलक साझा करते हुए एक लंबा नोट लिखा है। जीनत की इस पोस्ट को दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है। वहीं, कई प्रशंसक अभिनेत्री के विचारों से भी सहमत नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर नोट में लिखा है, "हाल ही में जब मैं सेट पर पहुंची तो वहां एक बुजुर्ग हाथी को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। वह जलते डामर पर खड़ी थी और पूरा शरीर गहनों से सजा हुआ था। वह पूरे दिन कैमरे के सामने खड़ी रही। मैं अपना काम करने के लिए पाबंद थी, लेकिन मैं पूरी तरह से अपराधबोध महसूस कर रही थी कि इतने बड़े जानवर को मेरी नौकरी और आपके मनोरंजन के लिए कष्ट सहना पड़ा।"

4 of 5
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम
जीनत ने आगे खुलासा किया कि कैसे घरेलू और जंगली जानवरों की दुर्दशा ने उन्हें हमेशा परेशान किया है। उन्होंने लिखा, "घरेलू और जंगली दोनों तरह के जानवरों की दुर्दशा ने मुझे हमेशा परेशान किया है। मैं नहीं मानती कि कोई भी जंगली जानवर कैद में है, खासकर हाथी जैसा समझदार, बुद्धिमान और भावुक जानवर तो नहीं। मैं जानती हूं कि वे अत्यधिक संवेदनशील, सामाजिक प्राणी हैं। उन्हें कैद में रखना क्रूरता का समर्थन करना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
जीनत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सहयोगियों से सेट पर जंगली जानवरों को लाने से बचने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा "फिल्म इंडस्ट्री में मेरे सहकर्मियों और लोगों से मेरी गंभीर और तत्काल अपील है कि वे किसी भी कीमत पर सेट पर जंगली जानवरों को लाने से बचें। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि भारत दुनिया में एशियाई हाथियों की अधिकांश आबादी का घर है और यह हमारा राष्ट्रीय विरासत पशु है। मैं अपनी कहानियों पर ऐसे संगठनों से कुछ संसाधन साझा कर रही हूं। अगर आप उन्हें पढ़ेंगे तो मुझे खुशी होगी।"

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने दिया अपनी अगली फिल्म पर बड़ा अपडेट, इस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें