'रुसलान' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष शर्मा की फिल्म का टिकट खिड़की पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। फिल्म में अभिनेता ने जबर्दस्त एक्शन से लोगों का दिल जीतने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। ओपनिंग डे से ही फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त है। 60 लाख रुपये से अपनी शुरुआत करने वाली यह फिल्म पहले हफ्ते में महज चार करोड़ की कमाई कर सकी थी। ताजा आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने आठवें दिन सात लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई चार करोड़ सात लाख रुपये हो गई है।