फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इस साल इन डायलॉग्स ने दर्शकों का खूब किया मनोरंजन, लिस्ट में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के नाम शामिल

Fri, 29 Dec 2023 07:15 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल बॉलीवुड की कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने में ही नहीं कमाई करने में भी सफल रही हैं। इन फिल्मों में शानदार गानों के अलावा बेहतरीन डायलॉग्स भी सुनने को मिले हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर - फोटो : social media
इस साल बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की कई फिल्मों ने धमाल मचाया है। ये फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने में ही नहीं कमाई करने में भी सफल रही हैं। इन फिल्मों में शानदार गानों के अलावा बेहतरीन डायलॉग्स भी सुनने को मिले हैं। कुछ डायलॉग्स तो लोगों की जुबान पर भी चढ़ गए हैं। तो आइए जानते हैं साल 2023 के अब तक के कुछ बेहतरीन डायलॉग्स के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पठान - फोटो : social media
पठान
शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'पठान' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान का स्वैग देखने लायक था। दर्शकों को उनकी फिल्म ही नहीं डायलॉग भी बेहद पसंद आए थे। इस फिल्म का 'पार्टी पठान के घर पर रखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा ही और पटाखे भी लाएगा' डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। 

यह भी पढ़ें: Salaar Vs KGF Vs Pushpa Hindi: साउथ की फिल्मों में ‘सलार’ को मिला ये नंबर, ‘पुष्पा पार्ट 1’ से तीन गुना आगे
विज्ञापन

3 of 6
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : social media
तू झूठी मैं मक्कार
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के कई डायलॉग्स ने लोगों को दिल जीत लिया था। रणबीर और श्रद्धा की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म का 'आज कल रिश्ते में घुसना आसान है इससे निकलना मुश्किल...रिश्ता जोड़ना आसान है तोड़ना मुश्किल' डायलॉग दिलों दिमाग पर छा गया था

4 of 6
गदर 2 - फोटो : social media
गदर 2
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 'गदर 2' इसी साल अगस्त महीने में रिलीज हुई थी। सनी देओल की दमदार अभिनय की तो दर्शकों ने सराहना की ही साथ ही साथ उनके डायलॉग्स भी काफी पसंद किए गए। इस फिल्म का 'किससे आजादी दिलाओगे तुम... अगर यहां के लोगों को दोबारा मौका मिले न हिंदुस्तान में बसने का, तो आधे से ज्यादा पाकिस्तान खाली हो जाएगा, कटोरा लेकर भीख मांगोगे तो भीख भी नहीं मिलेगी' डायलॉग लोगों की जुबांनपर चढ़ गया था।

यह भी पढ़ें: Twinkle Khanna: ट्विंकल ने बचपन की तस्वीर साझा कर पिता राजेश को किया याद, नोट लिख दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
टाइगर 3 - फोटो : social media
टाइगर 3
सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'टाइगर 3' ने सिनेमाघर में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इस फिल्म में सलमान खान के एक्शन की नहीं बल्कि उनके डायलॉग्स की भी दर्शकों ने जमकर तारीफ की। 'टाइगर 3' का 'जब तक टाइगर मरा नहीं... तब तक टाइगर हारा नहीं' डायलॉग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जवान - फोटो : social media
जवान
शाहरुख खान की 'जवान' इस साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। अभिनेता की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म का 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर' दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया था। यह डायलॉग लोगों ने खूब पसंद किया था।

यह भी पढ़ें: Taapsee Pannu: तापसी पन्नू का सनसनीखेज कबूलनामा, नीरज पांडे से बोलीं, सर! प्लीज मुझे कुछ काम दे दो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें