साल 2023 बॉलीवुड के लिए काफी शानदार रहा। एक के एक बाद कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। इन फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, दूसरी तरफ इनके किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया। इन फिल्मों के मुख्य किरदार के साथ-साथ इनके विलेन भी खूब चर्चा में रहे। फिल्म 'पठान' से लेकर 'एनिमल' तक विलेन की भूमिका निभाने वाले इन एक्टर्स को खूब वाहवाही मिली। ये विलेन इन फिल्मों की यूएसपी बनकर उभरें। चलिए आपकों ऐसी ही कुछ फिल्मों और उनके विलेन के बारे में बताते हैं।