ये बात सच है कि, बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उन अभिनेताओं का बोलबाला रहा है, जो फिल्मों में लीड एक्टर के तौर पर नजर आते हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू तक शामिल हैं, जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे अभिनेता भी हैं, जो अपनी खलनायक वाली छवि के साथ बड़े-बड़े सुपरस्टार पर भारी पड़ते हैं। बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने खलनायक बनकर लोगों का दिल जीता है।
इसी तरह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे खलनायक हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर सालों से राज करते आ रहे हैं। लेकिन ये अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा सीक्रेट बनाए रखते हैं। इतना ही नहीं, इन खलनायकों की पत्नियां भी मीडिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको साउथ फिल्मों के खलनायकों की पत्नियों का बारे में बताएंगे।