फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफाइल: जानें कौन है करण बलूनी, जिनसे अनिल कपूर की लाडली रिया करने जा रही हैं शादी

Sat, 14 Aug 2021 05:53 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण बूलानी, रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के घर एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। दरअसल, सोनम कपूर के बाद आज उनकी छोटी बेटी रिया कपूर भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबरों की मानें तो अनिल और सुनीता की बेटी और निर्माता रिया कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी संग एक निजी समारोह में शादी करने जा रही हैं। रिया करण के साथ 13 साल से रिलेशनशिप में हैं और आज दोनों अपने रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रिया कपूर और करण बूलानी की शादी का फंक्शन दो से तीन दिनों तक चलने वाला है।

हालांकि इन कार्यक्रमों में सिर्फ घर के लोग और खास दोस्त-रिश्तेदार मौजूद रहेंगे। वहीं कपूर परिवार की तरफ से अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। करण और रिया की इस शादी को लेकर उनके परिवार वाले काफी खुश हैं लेकिन वो अपने समारोह में ज्यादा लोगों को शामिल नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करण बूलानी, रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है करण बूलानी?
करण (Karan Boolani) एक मशहूर निर्देशक हैं और वह कई फिल्मों का निर्देशन, प्रोड्यूस और डबिंग कर चुके हैं। मालूम हो कि वह 'आयशा', 'वेकअप सिड' जैसी बेहतरीन फिल्मों बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। इसके साथ ही करण ने अनिल कपूर के लीड रोल वाली सीरीज 24 में भी बतौर डायरेक्टर कुछ एपिसोड बनाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
करण बूलानी, सोनम कपूर, रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, करण केवल फिल्म प्रोडक्शन और डायरेक्शन ही नहीं बल्कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग से भी जुड़े हुए हैं। उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'दैट हीलिंग फीलिंग' काफी फेमस हुई थी। इसके बाद करण इंडियन डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर्स असोसिएशन के सबसे कम उम्र के सदस्य बन गए थे।

4 of 5
करण बूलानी, रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करण बलूनी ने अपने करियर में नेटफ्लिक्स की मशहूर स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज 'सेलेक्शन डे' का निर्देशन भी किया है। यह सीरीज अरविंद अडिगा की इसी नाम से लिखी गई किताब पर बनाई गई थी। बता दें कि अक्सर सोशल मीडिया पर करण और रिया को अपने प्यार का इजहार करते देखा गया है। रिया अक्सर करण के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करती हैं। वहीं करण भी रिया पर खुलकर प्यार लुटाते हैं। करण बूलानी फिल्मकार हैं जिन्होंने करीब 500 विज्ञापन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण बूलानी, रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं रिया कपूर भी अपने परिवार की तरफ फिल्मी दुनिया से संबंध रखती हैं। उन्होंने 'आयशा' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं। इसके साथ ही रिया बड़ी बहन सोनम के साथ रेसन नाम का एक फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। खबरों की मानें तो सोनम पति आनंद आहुजा के साथ मुंबई में हैं जिससे वो अपनी बहन की शादी में शामिल हो सकें।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें