फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी इस फिल्म के लिए अनिल कपूर ने दी थी इतनी बड़ी कुर्बानी, बाद में मिला धोखा

Wed, 24 May 2017 11:00 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
अनिल कपूर और श्रीदेवी
अनिल कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार हैं जो 60 साल की उम्र में युवा पीढ़ी को मात देते हैं। जहां हर स्टार अपने किरदार के हिसाब से लुक को बदल लेते हैं वहीं अनिल ने अपने लुक के साथ कुछ खास एक्सपेरिमेंट नहीं किया।
विज्ञापन

2 of 8
अनिल कपूर और श्रीदेवी
लेकिन एक फिल्म के लिए अनिल कपूर को इतना बड़ा त्याग करना पड़ा था कि उनकी पसीने छूट गए थे। दरअसल एक फिल्म के लिए अनिल कपूर को अपनी मूंछें मुंडवानी पड़ गईं थीं।
विज्ञापन

3 of 8
अनिल कपूर यश चोपड़ा और दिलीप कुमार के साथ
अनिल कपूर हमेशा से ही अपनी मूंछों को लेकर पजेसिव रहे हैं। इसी चक्कर में वो कई बड़ी फिल्मों को भी रिजेक्ट कर चुके हैं, लेकिन जब उन्हें यश चोपड़ा और यशराज फिल्मस जैसे बड़े बैनर के साथ काम करने का मौका मिला तो वो खुशी से उछल पड़े।

4 of 8
अनिल कपूर और श्रीदेवी
उन दिनों यश चोपड़ा 'लम्हे' नाम से फिल्म बना रहे थे। पहले उन्होंने फिल्म में श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को कास्ट किया लेकिन श्रीदेवी ने किसी वजह से अमिताभ के साथ काम करने से मना कर दिया। इसके बाद यश चोपड़ा लीड हीरो की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

5 of 8
अनिल कपूर और श्रीदेवी
तभी उन्हें किसी ने अनिल कपूर का नाम सुझाया। अनिल का नाम सुनकर यश ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया और कहा कि वो किरदार के हिसाब से सूट नहीं करेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
अनिल कपूर
अनिल कपूर इससे काफी निराश हो गए। वो किसी भी हालत में यश चोपड़ा के साथ काम करने का मौका नहीं गंवाना चाहते थे। अनिल कपूर अपनी जिद पर अड़ गए और कहने लगे वो फिल्म में काम करेंगे। आखिरकार यश चोपड़ा को अनिल कपूर के सामने झुकना पड़ा, लेकिन उन्होंने अनिल के सामने एक शर्त रखी।
विज्ञापन

7 of 8
अनिल कपूर और श्रीदेवी
यश चोपड़ा ने कहा, 'एक शर्त पर तुम इस फिल्म में काम कर पाओगे। तुम्हें अपनी मूंछें मुंडवानी पड़ेंगी, लेकिन उसके बाद भी तुम्हें तभी साइन किया जाएगा अगर लुक टेस्ट में पास हो गए।यह सुनकर अनिल कपूर के होश उड़ गए और पसीने-पसीने हो गए।
  #DidYouKnow that Anil Kapoor shaved his moustache for the first time in Lamhe to play a younger Viren.  #FilmsForever pic.twitter.com/ks5biPCZ0Y — Yash Raj Films (@yrf) April 21, 2015
विज्ञापन

8 of 8
अनिल कपूर और श्रीदेवी
जिन मूंछों की वजह से अनिल कपूर बड़ी-बड़ी फिल्मों तक को रिजेक्ट कर चुके थे आज यश ने उनसे उनकी वही मूंछें मांग लीं। अब मरता क्या ना करता। अनिल कपूर को ना चाहते हुए भी अपनी मूंछें मुडवानी पड़ीं। लुक टेस्ट हुआ और उसमें वो पास हो गए।

अनिल कपूर को श्रीदेवी के अपोजिट 'लम्हे' में लीड हीरो साइन कर लिया गया। इस फिल्म में श्रीदेवी का डबल रोल था। जहां श्रीदेवी को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला वहीं अनिल कपूर अवॉर्ड से चूक गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें