'बाहुबली'
- फोटो : Twitter
कब तक आ सकती है बाहुबली 3?
साक्षात्कार के दौरान जब बाहुबली के निर्माता से फिल्म के तीसरे पार्ट के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि “एस एस राजामौली के मुताबिक बाहुबली में अब भी दुनिया को एक और कहानी बताने की गुंजाइश है। लेकिन अभी हमने बाहुबली 3 पर काम करना शुरू नहीं किया है। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। निश्चित रूप से हम बाहुबली के तीसरे भाग पर काम करेंगे, लेकिन अभी इसके बारे में कोई भी तैयारी नहीं की गई है। वहीं एस एस राजामौली की पहली पैन इंडिया फिल्म में बाहुबली का किरदार निभाने वाले प्रभास इन दिनों 'सालार' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा प्रभास आदिपुरुष, प्रोजेक्ट K, स्पिरिट और मारुति नेक्स्ट में भी नजर आने वाले हैं। यानी 2025 तक प्रभास 'बाहुबली 3' शूटिंग के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। यानी अगले चार सालों तक बाहुबली 3 पर काम शुरू हो पाना नामुमकिन है। ऐसे में बाहुबली के फैंस को तीसरे पार्ट के लिए लंबा इंतजार करना होगा।