फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: रणबीर- आलिया की शादी के बीच वायरल हुआ ऋषि कपूर और नीतू कपूर का वेडिंग कार्ड, फैंस हुए भावुक

Fri, 08 Apr 2022 01:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में इन दिनों एक बार फिर शादी का माहौल बना हुआ है। इंडस्ट्री के मशहूर सेलेब्स कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रणबीर- आलिया की शादी को लेकर तैयारियां भी जोर- शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में इन दिनों एक बार फिर शादी का माहौल बना हुआ है। इंडस्ट्री के मशहूर सेलेब्स कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रणबीर- आलिया की शादी को लेकर तैयारियां भी जोर- शोर से चल रही हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की शादी से पहले नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। वायरल हुए शादी के कार्ड की इस तस्वीर को देख फैंस भावुक हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया अपने पैतृक घर में सात फेरे में लेंगे। खास बात यह है कि रणबीर के माता- पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने भी साल 1980 में इसी घर में शादी की थी। अपने जमाने के इन दोनों दिग्गज सितारों ने 23 जनवरी, 1980 को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। 

विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कार्ड पर लिखा है, "मिस्टर एंड मिसेज राज कपूर अपने बेटे ऋषि (स्वर्गीय मिस्टर और मिसेज पृथ्वीराज कपूर के पोते) और नीतू  (श्रीमती राजी सिंह की बेटी) के विवाह के शुभ अवसर पर आपकी मौजूदगी की उम्मीद करते हैं। शुभ लगन बुधवार 23 जनवरी 1980 को।" 

4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इस वेडिंग कार्ड को देख नेटिजन्स दिवंगत अभिनेता को याद कर भावुक नजर आ रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस कार्ड पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अविश्वसनीय है कि ऋषि हमारे साथ नहीं हैं, आरआईपी चिंटू सर। एक अन्य यूजर ने इच्छा जताई कि रणबीर और आलिया की शादी का निमंत्रण कार्ड भी इसी थीम पर आधारित होना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी का समारोह पांच दिन का होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर और आलिया एक निजी समारोह में सात फेरे लेंगे। वहीं, शादी के बाद इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए दोनों कलाकार 19 अप्रैल को रिसेप्शन पार्टी देंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें