फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पाई-पाई को तरसे थे शशि कपूर, गुजारा करने के लिए बीवी को बेचना पड़ा था सामान

Tue, 16 May 2017 11:39 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 9
शशि कपूर
शशि कपूर के बार में एक बात कही जाती है, वो ये कि उनके जैसा अंदाज और उनके जैसा हुनर किसी और एक्टर में नहीं दिखता। शायद इसी अनूठे अंदाज का नतीजा था कि शशि कपूर अपने दौर के सबसे बिजी स्टार्स में से एक रहे।
विज्ञापन

2 of 9
परवीन बॉबी के साथ शशि कपूर
60, 70 और 80 के उस दशक में शशि कपूर ने फिल्मी पर्दे पर जो जलवा बिखेरा वैसा अब कहीं देखने को नहीं मिलता। उस दौर में अगर कोई स्टार एक साथ 6 से 7 फिल्मों में काम करता था तो वो शशि कपूर ही थे।
विज्ञापन

3 of 9
पत्नी जेनिफर केंडल के साथ शशि कपूर
शशि कपूर एक दिन में छह शिफ्ट में काम करते थे। उस वक्त उनसे मिलना तक मुश्किल हो जाता था। आखिर उनका शेड्यूल ही ऐसा होता था। वो एक फिल्म की लोकेशन से दूसरी फिल्म की लोकेशन की तरफ भागते रहते।

शशि कपूर के इस रवैये से एक बार उनके भाई राज कपूर भी परेशान हो गए थे और उन्हें 'टैक्सी' कहकर बुलाने लगे जिसे जब चाहे कोई भी किराए पर ले सकता था और मीटर चलना शुरू हो जाता था।

4 of 9
shashi kapoor
शशि कपूर ने 60 के दशक में डेब्यू किया था जो सक्सेसफुल रहा। इस दौरान उन्होंने करीब 116 हिंदी फिल्में कीं जिनमें से 61 सोलो हीरो के तौर पर थीं।

लेकिन जिस तरह तेजी से चमकते सूरज को भी ग्रहण लग जाता है ठीक वैसे ही शशि कपूर के करियर को भी ग्रहण लग गया।
विज्ञापन

5 of 9
shashi kapoor
इसी दशक में उनके पास काम के लाले पड़ गए और उन्हें काम मिलना बंद हो गया। काम ना होने की वजह से शशि कपूर मायूस हो गए। लेकिन घर तो चलाना ही था....कुछ ना कुछ काम तो करना ही था और उसके लिए पैसों की जरूरत थी।
विज्ञापन

6 of 9
पत्नी जेनिफर केंडल के साथ शशि कपूर
मजबूरन शशि कपूर को अपनी स्पोर्ट्स कार बेचनी पड़ी। पति का सहारा बनने और घर परिवार को संभालने के लिए उनकी पत्नी जेनिफर केंडल को सामान बेचना पड़ा। इसका जिक्र उनके बेटे कुणाल कपूर ने एक इंटरव्यू में भी किया था।
विज्ञापन

7 of 9
shashi kapoor
बतौर कुनाल कपूर, 'पिताजी ने स्पोर्ट्स कार बेच दी थी। हमारे पास पैसे नहीं थे तो इसलिए मां ने सामान बेचना शुरू कर दिया।'

8 of 9
शशि कपूर
लेकिन इससे शशि कपूर और उनका परिवार हताश नहीं हुआ। हर रात के बाद सुबह जरूर होती है और इसी आशा के साथ शशि कपूर ने अपना विश्वास बनाए रखा...और फिर 70 के दशक में शशि कपूर एक ऐसा सितारा बनकर चमके जिसकी चमक के आगे बाकी सितारे भी फीके लगने लगे।
विज्ञापन

9 of 9
राखी के साथ शशि कपूर
सफलता के शिखर पर रहते हुए शशि कपूर ने राखी से लेकर जीनत अमान, शर्मिला टैगोर, नंदा, परवीन बाबी और हेमा मालिनी जैसी बड़ी हीरोइनों के साथ काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें