क्या आपको शहनाज ट्रेजरीवाला यानि शहनाज ट्रेजरी याद हैं जो फिल्म 'इश्क विश्क' में शाहिद कपूर को लुभाने की कोशिश करती हैं ? ये उनकी पहली फिल्म थी और पहली ही फिल्म में शहनाज की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला था।
विज्ञापन
2 of 6
शहनाज ट्रेजरी
इस फिल्म के बाद शहनाज ने 'डेल्ही बेली', 'रेडियो' और 'लव का दी एंड' जैसी कुछ और हिंदी फिल्मों में काम किया लेकिन रंग नहीं जमा पाईं। इसके बाद 2001 में वो न्यूयॉर्क चली गईं। शहनाज करीब 16 सालों से न्यूयॉर्क में थीं लेकिन अब वो वापस लौट आई हैं और फिर से बॉलीवुड में छा जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
3 of 6
शहनाज ट्रेजरी
शहनाज टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'मुन्ना माइकल' में नजर आएंगी जिसे साबिर खान ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे।
फिल्मों से दूर रहकर ये काम कर रहीं थीं शहनाज
4 of 6
शहनाज ट्रेजरी
जब शहनाज न्यूयॉर्क में थीं तो वहां उन्हें अमेरिकन शो 'वन लाइफ टू लिव' में बड़ा रोल मिला। इस शो के साथ वो तीन साल जुड़ी रहीं। शहनाज को ट्रेवलिंग से संबंधित लेख लिखने का बेहद शौक था और इस शौक को उन्होंने तब पूरा किया जब उन्हें बॉलीवुड में कम फिल्में मिल रही थीं। उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय मैग्जीन के लिए ट्रैवलिंग से संबंधित लेख लिखे।
विज्ञापन
5 of 6
शहनाज ट्रेजरी
इसके बाद 2015 में शहनाज अमेरिकन कॉमेडी ड्रामा 'ब्राउन नेशन' से जुड़ गईं। अभी भी वो इस शो का हिस्सा हैं पर साथ ही हॉलीवुड फिल्मों में भी वो अपनी किस्मत आजमा रही हैं।