फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब गुस्साई भीड़ ने अजय देवगन पर कर दिया था हमला, 150 फाइटर लेकर पहुंचे गए थे पिता वीरू

Sat, 30 Oct 2021 03:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। अभिनेता ने फिल्मी दुनिया में ‘फूल और कांटे’ से डेब्यू किया था और अपनी पहली फिल्म से ही अजय देगवन ने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली थी। अजय देवगन की हर फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है, जिस वजह अजय बॉलीवुड के एक्शन हीरो कहे जाते हैं। अजय देवगन शांत स्वभाव के माने जाते हैं। वह अपने इंटरव्यू में भी अक्सर शांत रहने की बात कहते हैं।
 
लेकिन आपको ये शायद ही पता होगा कि, एक बार अजय देवगन की मारने के लिए 20-25 लोग इकट्ठा आ गए थे। इस घटना में हैरानी की बात तो ये है कि, इस दौरान अजय देवगन को गुस्साई भीड़ से बचाने किए उनके पिता वीरू देवगन घटनास्थल पर लगभग 150 फाइटर्स को लेकर पहुंच गए थे। इस बारे में खुद अजय देवगन ने एक चैट शो में बताया था। आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी।
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, एक बार अजय देवगन चैट शो ‘यादों की बारात’ में पहुंचे थे। इस दौरान अजय के साथ अभिषेक बच्चन और संजय दत्त थे। दूसरी तरफ इस शो को साजिद खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे थे। इस शो में रितेश ने तीनों से पूछा था कि, क्या कॉलेज टाइम में उनकी लड़ाई हुई है। इस पर अजय ने बताया कि, उनकी तो बहुत सारी लड़ाईयां हुई हैं। कई बार मारा है और कई बार तो पिटकर भी आए हैं। इसके आगे अजय कहते हैं कि, एक बार तो उन्हें 20-25 लोग मारने के लिए पीछे पड़ गए थे। इसके बाद अजय इस घटना के बारे में बताने के लिए साजिद को कहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ajay devgan, veeru devgan - फोटो : Twitter
इसके बाद साजिद खान ने कहा, ‘अजय देवगन की पास एक सफेद जीप थी, जिसमें हम सब घूमते थे। एक बार हॉलीडे होटल के पास एक पतली गली में हम गाड़ी ले जा रहे थे। इसी दौरान हमारी गाड़ी के सामने एक बच्चा आ गया, लेकिन अजय ने समय रहते ब्रेक लगा दिया था।’

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद खान ने आगे कहा, ‘बच्चा गाड़ी के नीचे आने से बच गया। उसे चोट भी नहीं आई थी लेकिन वह डर गया था। इसी दौरान पता नहीं कहां से, लेकिन बहुत सारे लोग आ गए और हमें घेर लिया। हम लोग सभी को समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो हम पर चिल्लाने लगे। वो कहने लगे कि, तुम अमीर लोग, गाड़ी तेज चलाते हो। हमें समझ नहीं आया और लोग हमें मारने लगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साजिद खान ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘10 मिनट तक हमारी पिटाई हुई। इसी बीच अजय देवगन के पिता को इस घटना के बारे में पता चला और वो करीब 150 फाइटर के साथ अपने बेटे को बचाने आए। उन्हें देखकर हम भी जोश में बोलने लगे कौन है अब आ सामने।’ बता दें कि अजय देवगन के पिता वीरू देवगन एक्शन डायरेक्टर थे, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें