अनन्या पांडे, ईशान खट्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इससे पहले ईशान खट्टर, अनन्या पांडे से मिलने उनके घर भी पहुंचे थे। यह उस वक्त की बात है जब एनसीबी ने अनन्या को पूछताछ के लिए बुलाया था, तभी गुलदस्ता लेकर ईशान उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंचे थे। अनन्या पांडे और शाहरुख की बेटी सुहाना खान और आर्यन खान इंडस्ट्री में बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं। अक्सर अनन्या को आर्यन और सुहाना के साथ पार्टी करते हुए भी देखा गया है। जिस तरह से चंकी पांडे और शाहरुख खान के बीच अच्छी बॉन्डिंग है उसी तरह से अनन्या और आर्यन के बीच भी बहुत अच्छी दोस्ती है। आर्यन को शनिवार को ही जमानत मिली है और ऐसे में अनन्या के लिए यह दिन दोगुनी खुशी वाला है।