अभिनेता और स्टार कॉमेडियन वीर दास अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कारों की मेजबानी करने वाले पहले भारतीय हैं। इस एलान के बाद से ही प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। वहीं, अब अभिनेता ने अपने एक बेहतरीन विचार से हर किसी का दिल जीत लिया है। वीर दास ने उभरते डिजाइनरों, लेबलों और छात्रों से एक भारतीय या इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन पहनावा तैयार करने की रिक्वेस्ट की है, क्योंकि वह समारोह में 'टक्सीडो' नहीं पहनना चाहते हैं।