बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी फिल्मों और लुक्स को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं, लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्हें उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने कुछ ऐसे बयान दिए, जिसके बाद वह चर्चा में आ गईं।
बॉलीवुड अभिनेत्रियां अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कुछ तत्कालीन मुद्दों या इंडस्ट्री को लेकर अपने बयान देती रहती हैं। ऐसे में कुछ बयानों को लेकर अभिनेत्रियों को विवादों का या चर्चा का सामना करना पड़ता है। जीनत अमान ने हाल ही में आंटी को अपमानजनक बताने वाले लोगों को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। उनसे पहले भी कुछ अभिनेत्रियां अपनी बातों को लेकर चर्चा में रही हैं। आइए आपको बताते हैं कौन थीं वे अभिनेत्रियां और क्या था उनका बयान।
विज्ञापन
2 of 6
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कंगना ने एक बार नेपोटिज्म पर बयान दिया था। कंगना ने बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर को नेपोटिज्म का मूवी माफिया बता दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर इस मुद्दे पर कोई फिल्म बनेगी तो उन्हें मूवी माफिया का ही किरदार मिलेगा। इस शो में सैफ अली खान भी आए थे और उनकी बात को सुनकर हैरान हो गए थे।
विज्ञापन
3 of 6
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम @norafatehi
नोरा फतेही
अभिनेत्री नोरा फतेही अपने बोल्ड अवतार और डांस के कारण जानी जाती हैं। हालांकि, उन्हें भी अपने बयान के कारण कुछ विवादों का सामना करना पड़ा था। नोरा ने कहा था कि बॉलीवुड में ज्यादातर कपल शादी नहीं करते हैं क्योंकि वे चर्चा में बने रहने के लिए एक दूसरे का इस्तेमाल करते हैं।
4 of 6
तापसी पन्नू
- फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तापसी पन्नू
अभिनेत्री तापसी पन्नू तो अपनी बिंदास बातों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कह दिया था कि मैं अभिनेत्री हूं, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं हूं। इस बयान के बाद से वह काफी चर्चा में रही थीं।
विज्ञापन
5 of 6
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम @kajol
काजोल
डीडीएलजे स्टार काजोल अपनी मस्ती और मजेदार बातों के लिए जानी जाती हैं। काजोल ने एक बार भारत के नेताओं को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद वह काफी चर्चा में रही थीं। काजोल ने कहा था, इस देश का दुर्भाग्य है कि इसे कुछ अनपढ़ राजनेता चला रहे हैं।
जीनत अमान
अभिनेत्री जीनत अमान ने हाल ही में आंटी कहे जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा की। जीनत अमान ने कहा कि उन्हें गर्व महसूस होगा, अगर कोई उन्हें आंटी कहे। पता नहीं किसने आंटी को अपमानजनक शब्द बताया है। इस मामले पर करण जौहर ने अंकल कहे जाने पर गर्वित होने की बात कही है।