फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: पिता की तरह एक्टिंग में कामयाब नहीं हो पाए राहुल खन्ना, लेकिन सोशल मीडिया के हैं स्टार

Sun, 20 Jun 2021 09:56 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल खन्ना - फोटो : Instagram
राहुल खन्ना का जन्म 20 जून 1972 को हुआ था। राहुल अपने जमाने के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के बड़े बेटे हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता विनोद खन्ना तो सुपरस्टार थे ही लेकिन साथ ही उनकी मां गीतांजलि भी अपने समय की मशहूर मॉडल रह चुकी हैं। अक्षय खन्ना राहुल खन्ना के छोटे भाई हैं, जो ताल, ढिशूम जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि राहुल खन्ना भी कई फिल्में कर चुके हैं, लेकिन जो सफलता उनके भाई और पिता को फिल्म जगत में मिली वो राहुल को हासिल नहीं हुई।

अर्थ फिल्म से रखा था फिल्मी दुनिया में कदम

राहुल खन्ना ने फिल्म '1947 अर्थ' से बॉलीवुड में बतौर अभिनेता अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन दीपा मेहता ने किया था और फिल्म में वो आमिर खान के साथ नजर आए थे। अर्थ के लिए राहुल को बेस्ट मेल डेब्यू के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद उन्होंने अयान मुखर्जी की फिल्म 'वेक अप सिड' में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'लव आज कल' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य अभिनेता के तौर पर राहुल ने 'एलान' और 'रकीब' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि अपने पिता की तरह उन्हें फिल्मी परदे पर सफलता हासिल नहीं हुई।
विज्ञापन

2 of 5
राहुल खन्ना - फोटो : Instagram
टेलीविजन शो में भी कर चुके हैं काम

फिल्मी परदे पर सफलता न मिलने पर राहुल खन्ना ने टेलीविजन का रुख कर लिया। उन्होंने द अमेरिकन्स' में काम किया। इसके अलावा उन्होंने आइफा अवॉर्ड, मिस इंडिया पेजेंट, स्टार स्क्रीन अवॉर्ड सहित कई शो की मेजबानी की। राहुल ने साल 2019 में दीपा मेहता के टीवी शो 'लैला' में काम किया था। फिल्मी परदे से तो वो काफी समय से दूर थे लेकिन टेलीविजन में भी वो 2019 के बाद नहीं दिखे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में सिर्फ 11 फिल्में की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Instagram - फोटो : राहुल खन्ना
फिल्मों में फ्लॉप लेकिन सोशल मीडिया पर सुपरहिट हैं राहुल खन्ना

राहुल खन्ना का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन जो भी देखता है वो हैरान रह जाता है। इंस्टाग्राम पर अक्सर वो शर्टलेस तस्वीरें शेयर करते हैं। राहुल खन्ना का ये ट्रांसफॉर्मेंशन उनके प्रशंसकों को तो लुभाता ही है, लेकिन इसके साथ ही उनके बॉलीवुड दोस्त जैसे करण जौहर, मलाइका अरोड़ा जैसे सितारें उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं रहते। अभिनेता की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

4 of 5
राहुल खन्ना - फोटो : Instagram
अक्षय खन्ना के बड़े भाई हैं राहुल खन्ना
 
राहुल खन्ना बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना के बड़े भाई हैं। दोनों भाईयों के बीच के संबंध काफी अच्छे हैं। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय खन्ना हमेशा से अपने पिता से अलग रहे हैं। लेकिन अपने बड़े भाई राहुल से वो काफी करीब हैं। दोनों ने साथ में एक ही कॉलेज में पढ़ाई की। अक्षय कहते हैं राहुल मेरा विस्तार हैं, जिंदगी हो या फिल्म हम एक-दूसरे से कम्पीटशन नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल खन्ना - फोटो : Instagram
अभी तक सिंगल हैं राहुल खन्ना

सोशल मीडिया पर भले ही लड़कियां राहुल के लुक्स और उनकी फिटनेस की फैन हों, लेकिन असल जिंदगी में अभी भी उन्हें उनकी दुल्हनिया नहीं मिली है और वो 48 साल की उम्र में भी अपनी बैचलर जिंदगी का आनंद ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें