कहते हैं कि माता-पिता का रिश्ता भगवान से भी ऊपर होता है। खुशी हो या दुख, हमेशा माता-पिता साथ खड़े रहते हैं। वहीं, अगर बात करें पिता की तो उनकी मौजूदगी हमें ये अहसास कराती है कि हम सुरक्षित हैं। हालांकि भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोग अपने घर-परिवार, माता-पिता से दूर होते जा रहे हैं। कभी पिता की व्यस्तता होती है तो कभी बच्चों के अपने काम होते हैं, जैसे- नौकरी या पढ़ाई की वजह से उन्हें कई बार साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलता। इससे कुछ हद तक दूरियां भी बन जाती हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि हम खुद में कुछ बदलाव करें, काम या पढ़ाई से कुछ समय निकालें और पिता के साथ वक्त बिताएं, जिससे रिश्ते को और भी मजबूती मिले।
हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 20 जून को मनाया जाएगा। आज हम आपको बताएंगे उन स्टार किड्स के बारे में जो केवल लुक्स बल्कि स्टाइल के मामले में अपने स्टार पेरेंट्स को टक्कर देते हैं। ये स्टार किड्स अपने स्टार पेरेंट्स से ज्यादा हैंडसम हैं और बिल्कुल उनकी तरह दिखते हैं।