विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'क्रैक: जीतेगा तो जिएगा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन जारी हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसी बीच अभिनेता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। इस फोटो में अभिनेता सुरक्षा बल कार्यालय में नजर आ रहे हैं। कथित तौर पर, 43 वर्षीय विद्युत को मुंबई के बांद्रा में रेलवे सुरक्षा बल ने हिरासत में ले लिया।