इन दिनों बाॅलीवुड कपल्स अपनी गुडन्यूज खुलकर शेयर कर रहे हैं। अपनी गुडन्यूज साझा करने वाले बाॅलीवुड जोड़ों में आदित्य धर और यामी गौतम हैं, तो रिचा चड्ढा और अली फजल का नाम भी इसमें शामिल है।
वैसे तो बाॅलीवुड स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा ही सबसे छुपाकर रखना चाहते हैं। लेकिन इन दिनों इन्हें अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर करना अच्छा लग रहा है। तभी तो इन दिनों बाॅलीवुड कपल्स अपनी गुडन्यूज खुलकर बता रहे हैं। अब ऐसा करने में कोई बुराई भी नहीं है कि आखिर फैंस का इनसे लगाव ही तो है, जो इनके बारे में छोटी से छोटी बात तक वे जानना चाहते हैं। अपनी गुडन्यूज साझा करने वाले बाॅलीवुड जोड़ों में आदित्य धर, यामी गौतम हैं, तो रिचा चड्ढा और अली फजल का नाम भी इसमें शुमार है।
विज्ञापन
yami gautam
2 of 5
yami gautam
- फोटो : yami instagram
यामी और आदित्य के घर आएगा नन्हा मेहमान
बाॅलिवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके हसबैंड आदित्य धर ने हाल ही में अपनी ये सभी के साथ शेयर की। अपनी फिल्म आर्टिकल 370 के ट्रेलर लाॅन्च के मौके पर कपल ने ये बात कंफर्म कर दी। उन्होंने कहा कि यह बात सच है कि यामी मां बनने वाली हैं। उन्होंने कहा जब से उन्हें पता चला है तभी से उन दोनों की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा है। बस वे दोनों सही मौके का इंतजार कर रहे थे जब ये अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर करें।कहा जा रहा है कि यमी को करीब पांच महीने की प्रेग्नेंसी है। यमी ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग के वक्त ही मुझे प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला, तो काम के साथ इसे मेनेज करने के लिए डाॅक्टरों ने मदद की। बता दें कि इनकी शादी 2021 में हुई थी और दो साल डेटिंग करने के बाद इनकी शादी हुई।
विज्ञापन
richa chadha
3 of 5
richa chadha
- फोटो : richa instagram
रिचा चड्ढा भी प्रेग्नेंट हैं
यामी और आदित्य की तरह ही अली फजल और रिचा चड्ढा ने भी अपनी गुडन्यूज सबसे साझा की। जहां यमी ने ट्रेलर लाॅन्च के मौके पर इसका खुलासा किया। वहीं, रिचा चड्ढा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी ये खुशी सबको बताई। अली और रिचा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इंस्टाग्राम पर कपल ने इसके बारे में बताते हुए लिखा कि एक छोटी सी दिल की धड़कन इस दुनिया की सबसे तेज आवाज है। रिचा और अली की शादी साल 2020 में हुई थी, लेकिन इन्होंने इसका 2022 में खुलासा किया। इन दोनों की मुलाकात फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी। इनका साथ मिला, तो इन्होंने प्रोड्क्शन के क्षेत्र में भी कदम रखा। अली और रिचा ने गल्र्स विल बी गल्र्स को प्रोड्यूस किया है।
amala paul
4 of 5
amala paul
- फोटो : amala instagram
यहां भी गूंजेगी किलकारी
इन कपल्स के अलावा एक और कपल है, जिन्होंने खुशी-खुशी अपने प्रेग्नेंसी की बात सभी को बता दी है। ये हैं एक्ट्रेस अमाला पाॅल।अमाला और उनके पति जगत देसाई अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सभी को बताई। इन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को अनाउंस करने के लिए स्पेशल फोटोशूट भी करवाया। इस मैटरनिटी फोटोशूट में अमाला रेड कलर के क्राॅप टाॅप और मैचिंग स्कर्ट में दिखाई दी थीं। अमाला ने जगत से शादी नवंबर 2023 में कोच्चि में की थी। अमाला साउथ इंडस्ट्री में अपने काम के लिए खासी पहचानी जाती हैं। तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में उन्हें अहम किरदार निभाए हैं।
इन्होंने भी किया बेबी का स्वागत
हाल ही में जिन कपल्स ने अपने बच्चे का स्वागत किया है। उनमें विक्रांत मैसे और उनकी वाइफ शीतल हैं। विक्रांत को भी चंद दिन पहले ही बेबी बाॅय हुआ है। विक्रांत की पत्नी को हाॅस्पिटल से छुट्टी भी मिल गई हैं। दोनों घर में बच्चे के आगमन पर बहुत ही खुश हैं। विक्रांत इन दिनों अपनी फिल्म 12वीं फेल से खूब चर्चा बंटोर रहे हैं। फिल्म में उनके रोल की काफी तारीफ भी की गई है।