बॉलीवुड हीरोइन विद्या बालन इन दिनों कुछ अलग करने में लगी हुई हैं। फिल्मों के बाद अब विद्या आरजे बनने में लगी हुईं हैं पर असल जिंदगी में नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में। फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में रेडियो जॉकी का किरदार निभाकर विद्या बालन ने काफी तारीफें बटोरी थीं और अब खबर है कि विद्या एक बार फिर आरजे के किरदार में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
सेमी एडल्ट शो की RJ बनेंगीं विद्या बालन, फिर दिखेगा 'नॉटी' अवतार
2 of 5
सूत्रों के मुताबिक निर्देशक सुरेश त्रिवेणी के कॉमेडी-ड्रामा शो 'तुम्हारी सुलु' में विद्या रेडियो जॉकी के रोल में दिखेंगी। इस शो में विद्या लेट-नाइट रेडियो जॉकी 'सुलोचना' उर्फ 'सुलु' के किरदार में नजर आएंगी जो एक सेमी-एडल्ट शो को होस्ट करेंगी।
विज्ञापन
सेमी एडल्ट शो की RJ बनेंगीं विद्या बालन, फिर दिखेगा 'नॉटी' अवतार
3 of 5
विद्या ने बताया कि 'सुलु' का कैरेक्टर नींबू की तरह है। जैसे नींबू खाने का टेस्ट बढ़ाता है और चटखारा लगाने के काम आता है वैसे ही सुलु का कैरेक्टर भी दर्शकों के लिए चटखारे जैसा होगा। लोग इसका काफी मजा लेंगे। उन्होंने बताया कि सुलु में दर्शक उनकी नॉटी साइड देख पाएंगे।
सेमी एडल्ट शो की RJ बनेंगीं विद्या बालन, फिर दिखेगा 'नॉटी' अवतार
4 of 5
इस शो को एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और टी-सीरिज एक साथ मिलकर बना रहे हैं। विद्या का कहना है इस शो की स्क्रिप्ट दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देगी। सुलु का कैरेक्टर काफी फनी होगा।