बॉलीवुड के हैंडसम हंक विक्की कौशल और बार्बी गर्ल कटरीना कैफ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन उनकी शादी की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ राजस्थान के एक रिसॉर्ट में दिसंबर के पहले हफ्ते में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इस बीच यह खबर भी वायरल हो रही है कि विक्की कौशल ने अपनी सपनों की राजकुमारी कटरीना कैफ को बेहद ही क्यूट और रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया है।
कटरीना को इस अंदाज में विक्की ने किया प्रपोज
विक्की और कटरीना ने अभी पूरी तरह से अपने रिश्ते को दुनिया के सामने नहीं स्वीकार किया है लेकिन उनके करीबी दोस्तों की मानें तो दोनों एक दूसरे के लिए दीवाने हैं। वहीं फैंस भी जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर कटरीना को विक्की कौशल ने कैसे कटरीना को अपने दिल की बात बताई।