फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: ‘बंटी और बबली 2’ के सितारे बोले, हैप्पी दिवाली, अमर उजाला पाठकों के लिए बनाया ये वीडियो

Thu, 04 Nov 2021 07:37 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, शरवरी वाघ, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बार की दिवाली मनोरंजन जगत के लिए बहुत खास है। बीते साल होली के बाद ही त्योहारों के रंग फीके पड़ने लगे थे। कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने जो कहर ढाया, उसने मनोरंजन जगत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। महीनों तक बंद रहने के बाद सिनेमाघर अब फिर से खुले हैं और लोगों ने भर भरकर फिल्मों की एडवांस बुकिंग करानी शुरू की है। ऐसे में 19 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के सितारे बेहद उत्साहित हैं।

फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में सीनियर बंटी बने सैफ अली खान कहते हैं, ‘कोरोना महामारी से फिल्म उद्योग सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ। अब इसमें सुधार हो रहा है। हमें विश्वास है कि दर्शक हमारा सहयोग करेंगे और अच्छी फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में वापस आएंगे। फिल्में हमेशा से त्योहारों का हिस्सा रही हैं क्योंकि त्योहार मनाने के लिए हम सब सपरिवार फिल्में देखने जाते रहे हैं। हमें विश्वास है कि इस दीवाली पर भी वो फिल्में देखने जाएंगे।’’
विज्ञापन

2 of 5
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं फिल्म में सीनियर बबली बनी रानी मुखर्जी कहते हैं, ‘‘दीवाली सबके साथ मिलकर मनाया जाने वाला त्योहार है। इस साल यह और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि हम कोरोना महामारी के कारण दो साल के कोई त्योहार दिल खोलकर मना रहे हैं। फिल्में देखने का मजा तभी आता है जब सिनेमाघर खचाखच भरे हों और सैकड़ों लोग एक साथ ठहाके लगा रहे हों या फिर सुबक रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इन त्योहारों पर मनोरंजक फिल्में देखने के लिए दर्शक अपने परिवारों के साथ सिनेमाघरों में वापस आएंगे।हमारी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ एक पूर्ण फैमिली एंटरटेनर है और हमारा वादा है कि ये पूरे परिवार का मनोरंजन करेगी।’’
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बलिया से मुंबई तक का शानदार सफर करने वाले अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में जूनियर बंटी बने हैं और इन दिनों बहुत खुश हैं। वह कहते हैं, ‘‘सिनेमा और जश्न साथ-साथ चलते हैं। सिनेमा हॉल में फिल्में देखते हुए हम सभी ने बहुत खुशनुमा समय बिताया है। दो साल पहले तक हम मिलकर यह खुशी मनाया करते थे। दो साल पहले तक हम समुदाय के रूप में जश्न मनाते थे। हमें अब उम्मीद दिखने लगी है और मुझे विश्वास है कि लोगों को बड़े पर्दे पर अच्छी फिल्में देखना पसंद आएगा। सबको दिवाली की शुभकामनाएं। मुझे लगता है कि ये दिवाली फिल्म जगत के लिए भी शुभ रहेगी’।’

4 of 5
शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बड़े परदे पर अपना सपनीला सफर शुरू कर रहीं अभिनेत्री शरवरी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में जूनियर बबली बनी हैं। उनके मुताबिक, ‘सिनेमाघरों ने हर सीजन में लोगों का मनोरंजन किया है और उन्हें एक अनोखी फंतासी वाली दुनिया में पहुंचाया है। इस साल दिवाली पर थिएटर्स फिर से खुल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बंटी और बबली 2 - फोटो : फिल्म पोस्टर
अब बड़े पर्दे पर मूवी देखकर खुशी मनाने का समय आ गया है। चलिए इन त्योहारों पर हम मिलकर खुशी मनाएं। हमारी तरफ से सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।’’ अमर उजाला के पाठकों के लिए दोनों बंटी और बबली ने दिवाली पर एक खास वीडियो भी जारी किया है जिसे आप यहां देख सकते हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें