फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रकुल की 'छतरीवाली' का टीजर जारी और हॉट फोटो शेयर करने पर उर्वशी ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Wed, 04 Jan 2023 08:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रकुल प्रीत सिंह-उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। चकाचौंध से भरी इस दुनिया में फैंस की भी पूरी दिलचस्पी रहती है। अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हर खबर पर प्रशंसकों की नजर रहती है। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद से ही यूजर्स उर्वशी रौतेला को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही होता नजर आया। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह फ्लाइट में बैठी नजर आ रही हैं। ब्लैक और व्हाइट कलर के आउटफिट में उर्वशी बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं। इस पोस्ट पर भी यूजर्स ने उर्वशी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Urvashi Rautela Trolled: हॉट फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुईं उर्वशी, लोग फिर बोले- ऋषभ भाई अस्पताल में...
विज्ञापन

3 of 11
Chhatriwali Teaser Out - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छतरीवाली' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म के जरिए रकुल सेक्स एजुकेशन के मुद्दे को उठाती नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म में रकुल एक कंडोम फैक्ट्री में क्वालिटी कंट्रोलर का रोल अदा करती नजर आएंगी। रकुल के साथ सुमित व्यास भी अहम रोल अदा करते नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी।
Chhatriwali Teaser Out: 'छतरीवाली' का टीजर जारी, सबकी क्लास लगाती नजर आईं रकुल प्रीत सिंह

4 of 11
हनी सिंह - फोटो : Social media

रैपर हनी सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही निजी जिदंगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। पिछले कुछ समय से वह अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। टीना ने उनके साथ नए गाने पेरिस का ट्रिप में काम किया है। अब हाल ही में उन्होंने टीना और अपने रिलेशन पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे गाने के शूट के दौरान वह टीना के आसपास होने पर अलग सा महसूस करते थे।
Honey Singh: हनी सिंह ने बताया कैसे हुई गर्लफ्रेंड टीना से पहली मुलाकात, कहा- रिझाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

विज्ञापन

5 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख जल्द ही 'पठान' से लंबे समय बाद वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म को रिलीज होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। फिल्म के अब तक दो गाने रिलीज हुए हैं, जिसकी वजह से फैंस में पठान को लेकर उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।  कई मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म को लेकर दावा किया जा चुका है कि 'पठान' में सलमान खान का भी एक्सटेंडेड कैमियो देखने को मिल सकता है, जिसकी वजह से किंग खान के साथ भाईजान के फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। 
#AskSrk: ''पठान में कब होगी सलमान खान की एंट्री''? फैन के सवाल पर शाहरुख खान ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन

6 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। अब उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जो खुलासा किया है, वह चौंका देने वाला है। दरअसल, अभिनेता ऋतिक ने अपने फिटनेस ट्रेनर क्रिस गेथिन के साथ बातचीत में फिल्म 'वॉर' की शूटिंग के दौरान अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के साथ ही मेंटल हेल्थ के बारे में भी बात की। इस दौरान उन्होंने बताया की एक वक्त था, जब वह तनाव का शिकार हो रहे थे।
Hrithik Roshan: 'वॉर' की शूटिंग के वक्त डिप्रेशन के शिकार होने वाले थे ऋतिक, बोले- लगा मैं मर रहा हूं
विज्ञापन

7 of 11
Golden Globes Awards - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण आगामी 11 जनवरी 2023 को आयोजित होने जा रहा है। भारतीय दर्शक भी इस अवॉर्ड शो को देख सकेंगे। भारत में इसका सीधा प्रसारण होने जा रहा है। लायंसगेट प्ले पर अवॉर्ड शो लाइव स्ट्रीम होगा। भारत के अलावा मलेशिया और फिलीपींस में भी 11 जनवरी 2023 को लायंसगेट प्ले के जरिए इन अवॉर्ड्स का सीधा प्रसारण होगा। 
Golden Globes Awards: भारत में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की होगी लाइव स्ट्रीमिंग? इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे

8 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुए ढाई वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी इस केस में अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है। इस बीच हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिस घर में सुशांत की बॉडी फंदे से लटकी हुई मिली थी, उसमें जल्द ही नया किरायदार आ सकता है। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके सुशांत सिंह मुंबई के बांद्रा स्थित कार्टर रोड पर बने इस लग्जरी घर में रहते थे।
Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में जल्द आने वाला है नया किराएदार, रेंट जान रह जाएंगे हैरान

9 of 11
पवन सिंह, यामिनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैंं। अभिनेत्री यामिनी सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का लेकर इंटरव्यू में कहा था कि वह उनके साथ काम इसलिए नहीं करती हैं, क्योंकि उनकी फिल्मों में स्पेस नहीं मिलता है। अब हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान यामिनी सिंह ने खुलासा किया कि वह आखिर क्यों पवन सिंह के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि अभिनेता ने उन्हें काम करने के लिए कम्प्रोमाइज करने को कहा था।
Yamini Singh: इस भोजपुरी अभिनेत्री ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- सेट पर मुझे गंदा काम...

10 of 11
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ की लेडी सुपरस्टार कहलाने वाली नयनतारा और उनके पति फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन चर्चित कपल्स में से एक हैं। अब हाल ही में उन्होंने वंचित बच्चों और उनके परिवारों को तोहफे बांटकर अपने नए साल का आगाज किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह से प्रतिक्रिया देते आ रहे हैं। हालांकि अधिकतर लोगों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है।
Nayanthara: नयनतारा-विग्नेश ने गरीब बच्चों में बांटे तोहफे, वीडियो देख यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

 

विज्ञापन

11 of 11
सतीश शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह ने कॉमिक किरदारों से लेकर हर तरह की भूमिका में छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। हाल ही में अभिनेता ने एक घटना के बारे में बताया कि कैसे उन पर लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर  कुछ स्टाफ के द्वारा टिप्पणी की गई। जिसे सुनने के बाद उन्हें विश्वास नहीं हुआ, हालांकि अभिनेता ने शांत रहते हुए इसका करारा जवाब दिया। अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है।
Satish Shah: 'साराभाई वर्सेस सारा भाई' फेम सतीश शाह का लंदन में उड़ाया गया मजाक, एक्टर के जवाब ने की बोलती बंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें