गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गंगूबाई काठियावाड़ी
रिलीज की तारीख: 25 फरवरी, 2022
कई बार स्थगित होने के बाद अब फिल्म आखिरकार फरवरी में रिलीज होने वाली है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म एक बायोपिक है और भट्ट एक वेश्यालय की मालकिन मैडम गंगू की भूमिका निभा रही हैं। यह मुंबई के माफिया क्वींस किताब पर आधारित है, जिसे पत्रकार हुसैन जैदी ने लिखा है।