जॉनी लीवर
- फोटो : सोशल मीडिया
अब्बास मस्तान की फिल्मों में खास किरदार
फिल्म निर्देशकों की जोड़ी अब्बास मस्तान की ज्यादातर फिल्मों में जॉनी लीवर नजर आते थे। एक इंटरव्यू में अब्बास मस्तान ने खुद बताया था कि वह अपनी फिल्में जॉनी लीवर का किरदार अलग से लिखा करते थे। बाजीगर, दरार, खिलाड़ी, बादशाह जैसी फिल्मों में जॉनी के अच्छे खासे किरदार हैं। 'बादशाह' फिल्म के दौरान के एक किस्से का जिक्र करते हुए अब्बास मस्तान ने बताया, 'एक दिन शूटिंग के एक सीन में जॉनी भाई मूड में नहीं नजर आए। पैकअप के बाद जब उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके पिताजी का एक बड़ा ऑपरेशन हुआ था। हमने सोचा कि अगर हमें पहले पता चल जाता तो आज शूटिंग कैंसिल की जा सकती थी। लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं। काम बंद नहीं रहना चाहिए। शो मस्ट गो ऑन।'