दरअसल, शहीर शेख ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता ने गोद में अपनी लाडली बेटी अनाया को लिया हुआ है और वह ट्रिमर से बेटी के बाल काट रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में भी शहीर ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में शहीर ने लिखा है, ‘हेयरकट।’ इसके साथ ही उन्होंने हार्ट के दो इमोजी भी लगाए हैं। ये वीडियो फैंस के बीच काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है। इतना ही नहीं, फैंस से लेकर सेलेब्स भी इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
इससे पहले शहीर शेख ने सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो शेयर की थी, जिसके जरिए अभिनेता ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस को दिखाई थी। इस तस्वीर में शहीर के साथ उनका पूरा परिवार नजर आ रहा था। लेकिन तस्वीर में शहीर ने अपनी बेटी का चेहरा स्टिकर से छिपा दिया था। हालांकि, तस्वीर पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।
शहीर शेख ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने पिता बनने का अनुभव साझा किया था। शहीर शेख ने कहा था कि मैं क्या कह सकता हूं। मैं सच कहूं तो, मेरे पास अपनी फीलिंग को जाहिर करने के लिए शब्द नहीं है। यह अलग ही भावना है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस दुनिया में मुझे ऐसी भी भावना का एहसास होगा। लेकिन जब मैंने अपनी नन्ही परी को गोद में लिया, तो ये सबसे अलग फीलिंग थी। मैं अपनी बात को शब्दों में नहीं कह सकता हूं।